IPL में क्रिस गेल का 66 गेंद में 175 रन का रिकॉर्ड कौन तोड़ेगा? यूनिवर्स बॉस ने खुद बताया उन चार खिलाड़ियों का नाम

Chris Gayle reveals who can break his highest IPL Score: 2013 आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हुए गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए थे. पिछले 12 सालों से इसके नजदीक तो कोई नहीं पहुंच सका है. क्रिस गेल ने तीन भारतीय खिलाड़ियों और एक पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर को टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का उनका रिकॉर्ड तोड़ने का दावेदार बताया है.

Chris Gayle reveals who can break his highest IPL Score: आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले क्रिस गेल के नाम पर सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन का रिकॉर्ड है. 2013 आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हुए गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए थे. इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के जड़े थे. आईपीएल 2025 में ही ढेर सारे शतक लगे, हालांकि पिछले 12 सालों से इसके नजदीक तो कोई नहीं पहुंच सका है. लेकिन यह रिकॉर्ड ज्यादा दिन शायद ही टिक सके. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल ने तीन भारतीय खिलाड़ियों और एक पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर को टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का उनका रिकॉर्ड तोड़ने का दावेदार बताया है. 

रविवार, 7 सितंबर को शुभंकर मिश्रा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया जिसमें गेल मेहमान के तौर पर शामिल हुए. बातचीत के दौरान 45 वर्षीय गेल से पूछा गया कि आपने 66 गेंदों पर 175 रन बनाए. अब आपको क्या लगता है कि किसके पास यह रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता है? गेल ने जवाब दिया,  “मेरा मानना है कि यह आईपीएल में ही होगा क्योंकि आजकल के युवा खिलाड़ी बेहद आक्रामक हैं. आप इनका स्ट्राइक रेट देखिए, जिस तरह ये रन बना रहे हैं. निकोलस पूरन कर सकते हैं. मुझे लगता है कि शुभमन गिल भी यह कर सकते हैं क्योंकि वह शानदार बल्लेबाज हैं. एक बार जब वे लय में आ जाते हैं तो रुकते नहीं. यशस्वी जायसवाल- मुझे जायसवाल भी पसंद है और एसआरएच का एक और खिलाड़ी, अभिषेक शर्मा भी.”

वैभव सूर्यवंशी से हुए प्रभावित

शुभंकर ने कहा हाल ही भारत के उस 14 साल के लड़के को देखा (वैभव सूर्यवंशी), कमाल का था. इसलिए जैसा मैंने कहा, 175 का रिकॉर्ड खतरे में है, बस यह देखना है कि कब टूटेगा. जब उनसे पूछा गया कि आप 14 साल के थे तो क्या कर रहे थे? इस पर गेल ने कहा वे उस समय हाई स्कूल में थे और अंडर-14 क्रिकेट खेल रहे थे. अपने आईपीएल करियर में गेल ने आरसीबी के लिए 85 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 43.33 की औसत और 152.73 की स्ट्राइक रेट से 3,163 रन बनाए. इसमें 19 अर्धशतक और पाँच शतक शामिल हैं. 

IPL 2025 फाइनल में क्रिस गेल ने की थी शिरकत

क्रिस गेल आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मौजूद थे. उन्होंने अपने समर्थन में RCB की जर्सी और सिख पगड़ी पहनकर दोनों पूर्व फ्रेंचाइजी का सम्मान किया. उन्होंने कहा कि उन्हें RCB द्वारा फाइनल में आमंत्रित किया गया था और दोनों टीमों का फाइनल में होना उन्हें खुशी दे रहा था, क्योंकि दोनों टीमों ने पहले कभी ट्रॉफी नहीं जीती थी. गेल ने पगड़ी पहनने का फैसला किया ताकि वे अपनी तरह से समर्थन दिखा सकें, हालांकि कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया. उन्होंने कहा कि वे यूनिवर्स बॉस के रूप में सिर्फ स्वयं बने रहेंगे और जीतने वाली टीम को बधाई देंगे. इस साल आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर अपनी पहली आईपीएल चैंपियनशिप जीती.

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025: कौन सा बैट्समैन-बॉलर रन और विकेट में रहेगा टॉपर, दिनेश कार्तिक ने की भविष्यवाणी, इसको बताया सरप्राइज प्लेयर

ODI में रनों के हिसाब से पांच सबसे बड़ी जीत, इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास

पाकिस्तानी ने अफगानिस्तान को रौंदकर जीती ट्राई सीरीज, इस गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >