IPL 2025 चेन्नई सुपरकिंग्स ने लिया बड़ा फैसला, इस धाकड़ को बनाया नया गेंदबाजी कोच

IPL 2025: चेन्नई सुपरकिंग्स ने बड़ा बदलाव करते हुए आईपीएल 2025 के लिए नया असिस्टेंट बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. इसकी जिम्मेदारी एक अनुभवी पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर को दी है.

IPL 2025: पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीधरन श्रीराम को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सहायक गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है. पांच बार की आईपीएल (IPL) चैंपियन टीम ने सोमवार को इसकी घोषणा की. चेन्नई सुपर किंग्स ने ‘एक्स’ पर घोषणा करते हुए पोस्ट किया, ‘‘हमारे सहायक गेंदबाजी कोच श्रीराम श्रीधरन को सलाम. चेपॉक की पिच से लेकर ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश में कई वर्षों तक कोचिंग देने वाले श्रीधरन गर्व के साथ इस नयी यात्रा पर निकल पड़े हैं. श्रीराम ने 2000 से 2004 के बीच आठ वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया.”

बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के पूर्व ऑलराउंडर श्रीधरन टीम में स्टीफन फ्लेमिंग (मुख्य कोच), माइक हसी (बल्लेबाजी कोच) और एरिक सिमंस (गेंदबाजी सलाहकार) के साथ काम करेंगे. सीएसके की स्पिन गेंदबाजी लाइनअप में आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, दीपक हुड्डा और रचिन रविंद्र शामिल हैं. श्रीधरन (49 वर्ष) ड्वेन ब्रावो की जगह लेंगे जो अब गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटोर (मार्गदर्शक) के रूप में शामिल हो गए हैं. CSK appoints Sriram Sridharan new Assistant Bowling Coach.

श्रीधरन श्रीराम का कैरियर

भारत के लिए आठ वनडे मैचों में, श्रीराम ने 30.44 की औसत से नौ विकेट लिए, जिसमें 3/44 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. बल्ले से, उन्होंने सात पारियों में 13.50 की औसत से 81 रन भी बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर, श्रीराम घरेलू स्तर पर काफी अनुभवी हैं. उन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट-ए प्रारूप में 13,000 से अधिक रन बनाए हैं और 200 विकेट भी लिए हैं.

कोचिंग का लंबा अनुभव

अपने क्रिकेट के दिनों के बाद, श्रीराम ने कई मौकों पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार के रूप में काम किया. 49 वर्षीय खिलाड़ी ने 2023 विश्व कप के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तकनीकी सलाहकार के रूप में भी काम किया है. उन्होंने वनडे विश्व कप से पहले तकनीकी सलाहकार के रूप में भी काम किया था. आईपीएल में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब Delhi Capitals) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ काम किया है. 

23 मार्च- चेन्नई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ CSK का आगाज

IPL के पिछले सीजन के दौरान, सीएसके सात जीत और सात हार के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पीछे पांचवें स्थान पर रही थी. वह नेट-रन-रेट के आधार पर प्लेऑफ स्थान से चूक गई थी. इस साल सीएसके अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को चेन्नई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी. टूर्नामेंट की शुरुआत इससे एक दिन पहले ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच से होगी.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी:-

कभी देश की आवाज रही कांग्रेस, आज अपने नेताओं को सहेज नहीं पा रही, क्या है वजह?

Mughal Harem Stories : मुगल महिलाएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >