पाकिस्तान हारता रहा, जेल में टकटकी लगाए देखते रहे इमरान खान, भारत की जीत के बाद बोले ऐसा रहा तो बर्बाद…

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने पर इमरान खान ने दुख जताया है. पाकिस्तान तहरीक इंसाफ के चीफ इमरान इस समय रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं. भारत से हार के बाद उन्होंने अपना बयान जेल से दिया है.

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बाहर होने के बाद तमाम पूर्व खिलाड़ियों ने प्रतिक्रिया दी है. वसीम अकरम और शोएब अख्तर से लेकर सना मीर और शोएब मलिक तक ने मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व को कड़ी फटकार लगाई है. अब इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्वकप विजेता पूर्व कप्तान इमरान खान ने भी आवाज उठाई है. उन्होंने पाकिस्तान की हार पर दुख जताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो जाएगा. IND vs PAK.   

भारत के खिलाफ मैच हारने पर गहरा दुख

इमरान खान (Imran Khan) फिलहाल रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की बहन अलीमा खान के अनुसार यह पूर्व कप्तान चैंपियन्स ट्रॉफी में अपने देश की क्रिकेट टीम के प्रदर्शन से दुखी है. मेजबान पाकिस्तान कराची में न्यूजीलैंड और दुबई में भारत से बड़ी हार के बाद आठ टीमों की चैंपियन्स ट्रॉफी से बाहर होने वाली शुरुआती टीमों में शामिल रहा. इमरान से मुलाकात के बाद अलीमा ने रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर मीडिया से कहा, ‘‘पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) के संस्थापक ने भारत के खिलाफ मैच हारने पर गहरा दुख जताया है.’’ Imran Khan Statement.

क्रिकेट अंततः नष्ट हो जाएगा

अलीमा ने कहा कि 1992 विश्व कप में खिताबी जीत के दौरान पाकिस्तान की कप्तानी करने वाले पूर्व करिश्माई क्रिकेटर इमरान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की क्रिकेट संबंधी साख पर भी सवाल उठाए. अलीमा ने कहा, ‘‘इमरान ने कहा कि जब अपने पसंदीदा लोगों को निर्णय लेने का अधिकार दिया जाएगा तो क्रिकेट अंततः नष्ट हो जाएगा.’’ अलीमा ने बताया कि क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मैच देखा.

दो मैच हारकर ग्रुप स्टेज से बाहर हुआ पाकिस्तान

पाकिस्तानी टीम 19 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी का ओपिनिंग मैच ही न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई. उसके बाद इस मिनी विश्वकप का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला 23 फरवरी को भारत के खिलाफ भी हारी. उसकी सेमीफाइनल की रही सही उम्मीदें बांग्लादेश की हार के साथ भी समाप्त हो गईं, जब न्यूजीलैंड ने उसे 5 विकेट से हराया. अब पाकिस्तान 16 बाद ऐसी होस्ट टीम बन गई है, जो ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई.

इमरान खान की मनमानी ने डुबाया पाकिस्तान क्रिकेट, पूर्व पीसीबी प्रमुख ने लगाए आरोप

ब्रेट ली की समीक्षा, रजत पाटीदार के लिए आसान नहीं RCB की कप्तानी, कहा- वह घबराया हुआ होगा, लेकिन…

सचिन और युवराज का गरजा बल्ला, पुराने अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, इंग्लैंड मास्टर्स को 9 विकेट से हराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >