पैंतरेबाजी पर उतरे अंग्रेज, शुभमन गिल को इशारे करने लगा गेंदबाज, फिर कैप्टन ने किया कुछ ऐसा

IND vs ENG 2nd Test: एजबैस्टन टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला इंग्लैंड के लिए शुरुआत में सही साबित हुआ जब राहुल जल्दी आउट हुए. हालांकि जायसवाल और नायर ने पारी को संभाला, लेकिन असली दीवार बनकर खड़े हुए कप्तान शुभमन गिल. गिल को आउट करने में नाकाम रहे इंग्लिश खिलाड़ियों ने फिर ध्यान भटकाने की रणनीति अपनानी शुरू कर दी. (Brydon Carse bizarre Tactics vs Shubman Gill)

Brydon Carse bizarre Tactics vs Shubman Gill in IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच एजबैस्टन में 2 जुलाई से शुरू हुआ. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले तो लगा कि उन्होंने अपना दांव सही चला है, जब केएल राहुल मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद यशस्वी जायसवाल और करुण नायर ने भारतीय पारी को संभाला. हालांकि नायर एक बार फिर अपनी पारी बड़ी नहीं कर सके और 31 रन बनाकर चलते बने. फिर कप्तान शुभमन गिल ने क्रीज पर कदम रखा और एक तरह से खूंटा गाड़ कर बैठ गए. उनका विकेट इंग्लैंड के लिए सिरदर्द बन गया. तमाम प्रयास करने के बाद भी जब गिल आउट नहीं हुए, तो इंग्लिश खिलाड़ियों ने पैंतरे अपनाने शुरू कर दिए.  

जब बात सीधे नहीं बनती तो चालें आजमाई जाती हैं. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की. कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने भारतीय पारी को संभालना शुरू किया. लेकिन जब इंग्लिश गेंदबाज इस जोड़ी को तोड़ नहीं पा रहे थे, तो उन्होंने गिल और जायसवाल का ध्यान भटकाने की तरकीबें अपनानी शुरू कर दीं. एक ओर जहां कप्तान बेन स्टोक्स जायसवाल से जुबानी जंग में उलझे, वहीं ब्रायडन कार्से ने रन-अप के दौरान अजीबोगरीब हरकतें कीं. 34वें ओवर की चौथी गेंद से पहले उन्होंने अपना नॉन-बॉलिंग आर्म नो-बॉल की तरह हवा में उठाया. गिल ने इसे भांप लिया और तुरंत हट गए. अंपायर ने इस गेंद को डेड बॉल करार दिया.

यशस्वी जायसवाल तो कप्तान बेन स्टोक्स की चाल में फंस गए और विकेट के पीछे कैच आउट हो गए. जबकि कप्तान गिल कार्से की अगली ही गेंद पर जाल में फंस ही गए थे. एक अंदर आती हुई गेंद पर अंग्रेज गेंदबाज ने एलबीडब्लू की अपील की, अंपायर ने आउट नहीं दिया, लेकिन इंग्लैंड ने रिव्यू लिया. सौभाग्य से गिल को इनसाइड एज लग चुकी थी, जिससे वह बच निकले.

9 छक्के, 6 चौके, वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में रचा इतिहास; 31 गेंद पर 86 रन

कप्तान शुभमन गिल का ध्यान भटकाने की कोशिश करते ब्रायडन कार्से.

गिल ने जड़ा शतक और भारत का स्कोर 300 के पार

गिल ने इसके बाद अपना पूरा फोकस बनाए रखा और इंग्लैंड में अपना दूसरा, टेस्ट क्रिकेट का सातवां और इंटरनेशनल करियर के तीनों फॉर्मेट का 16वां शतक जड़ा. इसके साथ ही वे कप्तान के तौर पर लगातार दूसरा शतक जड़ने के मामले में विराट कोहली, अजहरुद्दीन और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों की लिस्ट मे आ गए.   दिन के अंत तक गिल 114 रन बनाकर नाबाद लौटे.  उनके साथ रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं. भारत ने पहले दिन 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बना लिए हैं और अब टीम इंडिया की नजरें 500 के स्कोर की ओर रहेंगी.

मैदान पर असली नागिन डांस! श्रीलंका-बांग्लादेश मैच में फिर आया सांप, खिलाड़ियों में मची सनसनी, Video

5 रन बनाने में गिरे 7 विकेट, श्रीलंका के सामने ऐसे बिखरा बांग्लादेश, असलंका और हसरंगा ने ढाया कहर

शुभमन गिल ने शतक लगाकर मचाया तहलका, विराट, सचिन, बाबर आजम की लिस्ट में हुए शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >