ब्रैड हॉग ने मोहम्मद रिजवान का उड़ाया मजाक, Video देख लोग बोले इतनी बेइज्जती तो किसी की नहीं हुई

Mohammad Rizwan: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के इंटरव्यू स्किल का मजाक उड़ाया है. इस वीडियो में हॉग विराट कोहली की तरह दिखने वाले कंटेंट क्रिएटर से बात की और विराट कोहली के बारे में सवाल जवाब किए. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Mohammad Rizwan: पाकिस्तान के क्रिकेटर और चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तान रहे मोहम्मद रिजवान की अंग्रेजी का मजाक अक्सर बनाया जाता है. उनके इंटरव्यू स्किल पर पाकिस्तान के ही पूर्व दिग्गजों ने भी कमेंट किया है. अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के इंटरव्यू स्किल की खिल्ली उड़ाई है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में हॉग ने किसी कंटेंट क्रिएटर का इंटरव्यू लिया, जिसमें उसे रिजवान के इंटरव्यू देने के अंदाज की नकल करते हुए देखा गया. 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने हाल ही में पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के इंटरव्यू स्किल का मजाक उड़ाया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में हॉग को रिजवान के इंटरव्यू देने के अंदाज की नकल करते हुए देखा गया, जिससे क्रिकेट फैंस के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है. इस वीडियो में हॉग विराट कोहली जैसे दिखने वाले एक कंटेंट क्रिएटर के साथ बात करते हैं, जिसमें वे उनसे पूछते हैं, कि आप विराट के बारे में क्या सोचते हैं, इस पर वह कहते हैं, “मैं और  विराट एक तरह के हैं, विराट पानी पीते हैं, मैं भी पानी पीता हूं. वो भी खाना खाते हैं, मैं भी खाना खाता हूं. हम दोनों एक ही तरह हैं, कोई अंतर नहीं है. Brad Hogg Interview Mohammad Rizwan.

हॉग ने रिजवान के बात करने के अंदाज और उनकी बॉडी लैंग्वेज को ध्यान में रखते हुए मजाकिया इंटरव्यू लिया. इस वीडियो में रिजवान की तरह दिखने वाले व्यक्ति ने इंटरव्यू के दौरान की जाने वाली कुछ सामान्य बातों और उनके हाव-भाव का मजाक बनाया. हॉग ने ‘रिजवान’ से उनकी टीम स्ट्रेटजी के बारे में पूछा, इस पर रिजवान के फेमस जवाब, या तो विन है लर्न है को दोहराया गया. इस वीडियो के आखिरी हिस्से में तो ब्रैड हॉग ने ऐसा तंजिया प्रश्न पूछा; आपकी इंग्लिश बहुत अच्छी है, जिसके जवाब में ‘रिजवान’ ने कहा कि हां पाकिस्तान में सभी लोग कहते हैं कि मेरी अंग्रेजी बहुत अच्छी है. Brad Hogg interview Virat Kohli Look alike.

हॉग के इस वीडियो पर क्रिकेट फैंस ने तेजी से प्रतिक्रिया दी है. कुछ फैंस ने इसे हंसी-मजाक के रूप में लिया, जबकि कुछ ने इसे अनुचित और अपमानजनक करार दिया. रिजवान के इंटरव्यू की शैली को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चा होती रही है. रिजवान अपनी विनम्रता और मैदान पर शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. हॉग के इस मजाक के बाद सोशल मीडिया पर रिजवान के समर्थकों और आलोचकों के बीच बहस छिड़ गई है.

हालांकि, अब तक मोहम्मद रिजवान या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. हॉग का यह वीडियो क्रिकेट जगत में तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिससे यह मामला और गर्मा सकता है. रिजवान ने अपने करियर में शानदार प्रदर्शन किया है और पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं. हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की बुरी दुर्गति के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ दौरे पर उन्हें टी20 टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया. उनके साथ बाबर आजम को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. लेकिन इसी सीरीज के दूसरे हिस्से में होने वाली वनडे सीरीज में दोनों ही खिलाड़ी हिस्सा लेते दिखाई देंगे. 

विराट कोहली का खुलासा, बताया किस गेंदबाज जिसकी तेजी से हैं परेशान, खेलने में होती है सबसे ज्यादा कठिनाई

बीयर कंपनी भी चलाते हैं ब्रेट ली, हाल ही में जुटाए थे 500,820,000 रुपये, अब हुआ ऐसा हाल

युवराज सिंह से लफड़ा, भिड़ा वेस्टइंडीज का गेंदबाज, ब्रायन लारा को करना पड़ा बीच बचाव, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >