BGT 2024-25: ऑप्टस मैदान की पिच पर गेंद बनेगी ‘बुलेट’, पर्थ टेस्ट में क्यूरेटर ने ऐसा क्या किया

BGT2024-25: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच पर्थ में होगा. 22 नवंबर को होने वाले इस मैच में पिच पर काफी अच्छी गति और उछाल देखने को मिल सकती है.

BGT2024-25: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में लैंड कर चुकी है. 5 मैचों की इस सीरीज का पहला मैच पर्थ में 22 नवंबर से होगा. ऑप्टस स्टेडियम की इस पिच भारत का कड़ा स्वागत होने वाला है. पर्थ की पिच से ‘अच्छा उछाल और गति’ मिलेगी. पहले टेस्ट की मेजबानी करने वाले ऑप्टस स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से ऐसी ही है. 

ऑप्टस स्टेडियम में ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे पहले पर्थ में खेले जाने वाले सभी मैच वाका स्टेडियम पर खेले जाते थे और वहां गेंदबाजों को असामान्य रूप से गति और उछाल मिलती थी. भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनो ही क्रिकेट टीमें इसी वाका स्टेडियम पर तैयारी कर रही हैं. ऑप्टस की पिच को अक्टूबर में ही तैयार किया गया है. अब इस टेस्ट में 10 दिन से भी कम का समय बचा है तो इसको लेकर पिच क्यूरेटर ने भी अपनी बात रखी है. 

Optus stadium drop in pitch.

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के मुख्य क्यूरेटर इसाक मैकडोनाल्ड ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा कि यह ऑस्ट्रेलिया है, यह पर्थ की पिच है. मैंने काफी अच्छी गति और काफी अच्छे उछाल की तैयारी की है. मैकडोनाल्ड उसी तरह की पिच तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं, जैसी उन्होंने पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए तैयार की थी. दिन बढ़ने के साथ उस मैच में पिच टूटने लगी थी और मार्नस लाबुशेन जैसे बल्लेबाज गेंद लगने से चोटिल हो गए थे. उस मैच में पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 89 रन पर सिमट गई थी और ऑस्ट्रेलिया ने 360 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी. 

मैकडोनाल्ड ने कहा कि वह पिच पर थोड़ी घास छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं. उन्होंने कहा कि 10 मिमी अच्छा रहेगा. पिछले साल की परिस्थितियों को देखते हुए 10 मिमी काफी सहज था और शुरुआती कुछ दिन पिच काफी अच्छी रही थी. पिच पर घास का मतलब है, गति. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान मैच का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले साल दोनों गेंदबाजी आक्रमण काफी तेज थे और इस साल भारत के खिलाफ भी ऐसी ही उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >