Coronavirus Impact On IPL : कोरोना के भय के बावजूद आईपीएल की तैयारी में जुटे स्टोक्स

इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स 13वें आईपीएल की तैयारी में जुटे हैं हालांकि उन्हें पता है कि कोविड 19 महामारी के चलते इस टी20 क्रिकेट लीग के रद्द होने की पूरी संभावना है.

लंदन : इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स 13वें आईपीएल की तैयारी में जुटे हैं हालांकि उन्हें पता है कि कोविड 19 महामारी के चलते इस टी20 क्रिकेट लीग के रद्द होने की पूरी संभावना है.

आईपीएल 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन 15 मई तक के लिये स्थगित कर दिया गया है. राजस्थान रायल्स के लिये खेलने वाले स्टोक्स ने कहा, इस समय मेरा अगला प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट आईपीएल है. अभी यह रद्द नहीं हुआ है तो मुझे लगता है कि हम 20 अप्रैल से खेलेंगे.

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पिछले सप्ताह कहा था कि काउंटी सत्र मई के आखिर से पहले शुरू नहीं होगा. इंग्लैंड टीम का श्रीलंका दौरा भी रद्द कर दिया गया था. स्टोक्स ने कहा कि आईपीएल कभी भी हो, उन्हें इसके लिये फिटनेस पर काम करना होगा.

उन्होंने कहा, मुझे शारीरिक तौर पर पूरी तरह से तैयार रहना होगा. मैं तीन हफ्ते का ब्रेक लेकर यह कल्पना नहीं कर सकता कि 20 अप्रैल को खेलने के लिये फिट रहूंगा.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को रद्द करने का दबाव बढ़ गया है. बीसीसीआई ने इस महीने की शुरुआत में आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया था तब उसने कहा था कि टूर्नामेंट की मेजबानी केवल स्थिति में सुधार होने पर किया जाएगा, लेकिन इसमें सुधार होने की जगह स्थिति और गंभीर हो गयी जहां भारत में इस वायरस के चपेट में लगभग पांच सौ लोग आ गये है.

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि गंभीर स्थिति को देखते हुए उनके पास इस मामले पर कहने के लिए कुछ नहीं है. गांगुली ने कहा, मैं फिलहाल कुछ नहीं कह सकता. हम उसी स्थान पर हैं जहां हम इसे निलंबित करने वाले फैसला लेते समय थे. पिछले 10 दिनों में कुछ भी नहीं बदला है. ऐसे में मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है. यथास्थिति बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >