सानिया मिर्जा-सना से पहले इस हसीना संग शोएब मलिक ने किया था निकाह, जानें कैसे दोनों बेगम संग टूटा रिश्ता

क्रिकेटर शोएब मलिक ने आज उस वक्त फैंस को चौंका दिया, जब उन्होंने सना जावेद संग अपनी तीसरी निकाह की तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. कपल को साथ देखकर सभी सानिया मिर्जा के लिए काफी परेशान हो गए. क्या आप जानते हैं क्रिकेटर की पहली पत्नी के बारे में…

पॉपुलर क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग तीसरी बार शादी रचाई है. कपल ने अपनी निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं. जिसके बाद सानिया मिर्जा के फैंस काफी हैरान रह गए. वह एक के बाद एक कमेंट करने लगे कि क्या वो ठीक तो हैं. शोएब ने अपने डी डे के लिए बेज रंग की शेरवानी पहनी थी, जबकि सना ऑफ व्हाइट पाकिस्तानी सूट में नजर आईं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अलहम्दुलिल्लाह और हमने तुम्हें जोड़ियों में बनाया.” बता दें कि सना जावेद एक पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं, जो उर्दू टेलीविजन में दिखाई देती हैं. उन्होंने 2012 में शहर-ए-जात से अपनी शुरुआत की और बाद में कई सीरियल्स में नजर आई. सना की पहली शादी पाकिस्तानी अभिनेता और गायक-गीतकार उमैर जसवाल उमैर जसवाल से हुई थी. इधर फैंस शोएब की तीसरी शादी का सुनकर हैरान है. उनका कहना है कि उनकी पहली शादी आखिरकार किससे हुई, तो आइये जानते हैं उनकी तीनों पत्नियों के बारे में….

सानिया मिर्जा ने किया था अजीब पोस्ट

कुछ दिनों पहले, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, शोएब मलिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की तलाक की अफवाहें सामने आईं थी. जब सानिया ने शादी और तलाक के बारे में एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया था. सानिया की पोस्ट में कहा गया, “शादी कठिन है, तलाक कठिन है. अपना कठिन चुनाव करें.” अब 20 जनवरी 2024 को शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी को चौंका दिया.

आयशा सिद्दीकी संग हुई थी शोएब मलिक की पहली शादी

साल 2010 में शोएब मलिक की सानिया मिर्जा से शादी होने से ठीक पहले, भारत के हैदराबाद की आयशा सिद्दीकी नाम की एक महिला ने दावा किया था कि उनकी शादी साल 2002 से पाकिस्तानी क्रिकेटर से हो चुकी है, और इसने उस समय एक बड़ा विवाद पैदा कर दिया था. जहां शोएब ने आरोपों से इनकार किया था, वहीं आयशा सिद्दीकी ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी. आयशा, जिन्हें महा सिद्दीकी के नाम से भी जाना जाता है और पेशे से एक शिक्षिका थीं, ने सबूत के तौर पर शोएब से अपनी शादी के वीडियो क्लिप दिखाए थे. इस तरह, सानिया से शादी के कुछ ही दिन पहले उन्होंने अप्रैल 2010 में आयशा को तलाक दे दिया. रिपोर्टों के अनुसार, तलाक को निपटाने के लिए 10 से अधिक लोगों ने आयशा और शोएब के बीच मध्यस्थ के रूप में मदद की.

सानिया मिर्जा बनी शोएब मलिक की दूसरी बेगम

12 अप्रैल 2010 को, शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में ट्रेडिशनल हैदराबादी मुस्लिम समारोह में शादी की. इसके बाद पाकिस्तान के सियालकोट में वलीमा समारोह आयोजित किया गया. सीमा पार प्रेम कहानी जो एक हाई-प्रोफाइल शादी में बदल गई थी. आठ साल बाद, इस जोड़े को इजहान मिर्जा मलिक नाम का एक बेटा हुआ. हालांकि, सानिया और शोएब दोनों अलग-अलग रह रहे थे. ऐसी अफवाहें थीं कि उनकी शादी में चीजें अच्छी नहीं थीं.

Also Read: कौन है सना जावेद, जो बनी शोएब मलिक की तीसरी पत्नी, सानिया मिर्जा से पहले भी कर चुके हैं शादी

सना जावेद को डेट करने की आई थी अफवाहें

साल 2023 में शोएब के पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद को डेट करने की अफवाहें भी उड़ीं. ये अफवाहें तब और तेज हो गईं जब शोएब ने सोशल मीडिया पर सना को जन्मदिन की बधाई दी. शोएब और सानिया ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से एक साथ की तस्वीरें भी हटा दीं और अपना बायो भी बदल लिया. लेकिन अफवाहें जल्द ही खत्म हो गईं जब शोएब और सानिया ने दुबई में अपने बेटे का जन्मदिन एक साथ सेलिब्रेट किया था. हालांकि, आज शोएब और सना का रिश्ता उनकी शादी की तस्वीरों के साथ कंफर्म हो गया. गौरतलब है कि जहां ये शोएब की तीसरी शादी है, वहीं सना की भी दूसरी बार शादी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >