BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी हो रहे रिटायर! रिप्लेसमेंट के लिए इस दिग्गज का नाम सबसे आगे

BCCI President: बीसीसीआई में जल्द ही अध्यक्ष पद पर बदलाव की संभावना है, क्योंकि वर्तमान अध्यक्ष रोजर बिन्नी 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो जाएंगे. बीसीसीआई के नियमों के तहत 70 साल की उम्र पार करने पर पद छोड़ना अनिवार्य होता है. ऐसे में एक वरिष्ठ दिग्गज का नाम नए अध्यक्ष के तौर पर सबसे आगे चल रहा है.

BCCI President: बीसीसीआई में जल्द ही बदलाव की आहट सुनाई दे रही है. दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद का भार अब किसी नए कंधे पर डाला जा सकता है. बीसीसीआई का नियम है कि किसी अध्यक्ष के लिए 70 साल की अधिकतम उम्र निर्धारित की गई है. वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी 19 जुलाई को 70 साल के हो जाएंगे, ऐसे में बोर्ड के उच्चतम पद पर नया व्यक्ति आ सकता है. इस पोजीशन के लिए बीसीसीआई में ही लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे रहे राजीव शुक्ला का नाम सबसे आगे चल रहा है.  

क्रिकब्लॉगर की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह बदलाव बीसीसीआई के उम्र संबंधी नियमों के तहत किया जा रहा है, जिसमें 70 की उम्र पार करते ही किसी भी पदाधिकारी को अपना पद छोड़ना होता है. बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं. लंबे समय से भारतीय क्रिकेट प्रशासन में सक्रिय रहे राजीव शुक्ला को इस भूमिका के लिए स्वाभाविक उत्तराधिकारी माना जा रहा है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने क्रिकब्लॉगर को बताया, “(राजीव) शुक्ला जुलाई में (रोजर) बिन्नी की जगह ले सकते हैं. बोर्ड के अधिकारी उनके नाम पर चर्चा कर रहे हैं.”

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 24 पदकों के साथ भारत दूसरे स्थान पर; इन खिलाड़ियों का रहा जलवा

क्रिकेट जगत का जाना पहचाना नाम

बीसीसीआई के संविधान के अनुसार, जब कोई अध्यक्ष 70 वर्ष की उम्र पार कर लेता है, तो सबसे वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालता है, जब तक कि नए चुनाव न हों.  ऐसे में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष का पद संभालने के लिए तैयार हैं. राजीव शुक्ला पूर्व आईपीएल चेयरमैन, वरिष्ठ राजनीतिक नेता और पूर्व पत्रकार रह चुके हैं और क्रिकेट जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं. 

आखिर कैसे MI जीत जाती है? IPL 2025 फाइनल से पहले अश्विन ने उठाए सवाल, पिछला उदाहरण भी दिया

2020 में बिन्नी और शुक्ला बने थे अधिकारी

राजीव शुक्ला 24 दिसंबर 2020 को उपाध्यक्ष बने थे और तब से बोर्ड के मामलों में उनकी अहम भूमिका रही है. सूत्रों ने कहा, “शुक्ला, जो वर्तमान में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष हैं, एक अनुभवी क्रिकेट प्रशासक और अनुभवी राजनेता हैं, जिन्हें आईपीएल चेयरमैन के रूप में काम करने का अनुभव भी है.” वहीं रोजर बिन्नी भारत के पूर्व क्रिकेटर हैं. उन्होंने 2020 में सौरव गांगुली की जगह ली थी. रोजर बिन्नी ने 1983 में भारत को पहला आईसीसी वर्ल्ड कप जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. रोजर बिन्नी के जन्मदिन (19 जुलाई) के आसपास इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की उम्मीद की जा रही है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चलता है, तो जुलाई से शुक्ला बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल सकते हैं.

सर! आपको कैसे आउट करने का? बच्चों ने पूछा, रोहित शर्मा ने दिया ऐसा लोट-पोट करने वाला जवाब, देखें वीडियो

अगर RCB ने IPL 2025 जीत लिया तो गजब हो जाएगा, विराट और कार्तिक को लेकर अंग्रेज दिग्गज ने कही ऐसी बात

शिखर धवन ने चुना IPL 2025 फाइनल का विनर, शुभमन गिल के लिए कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >