गौतम गंभीर बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच?, बीसीसीआई से बात लगभग पक्की

team india head coach: आईपीएल 2024 समाप्त होने के बाद रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड के लिए रवाना हो गई है. इधर भारतीय टीम के अगले हेड कोच की तलाश शुरू हो चुकी है.

team india head coach: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया को नया हेड कोच मिल जाएगा. क्योंकि मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ वर्ल्ड कप के बाद अपना पद छोड़ देंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाने वाले, टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की दावेदारी प्रबल मानी जा रही है.

गौतम गंभीर और बीसीसीआई के बीच डील पक्की

गौतम गंभीर के कोच बनने को लेकर खबर आ रही है कि बीसीसीआई के साथ उनकी डील लगभग पक्की हो गई है. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गंभीर ने भारतीय टीम के हेड कोच के लिए आवेदन भी कर दिया है. हालांकि अभी तक इसकी कोई भी घोषणा नहीं की गई है. न ही कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार गौतम गंभीर और बीसीसीआई के बीच कोच पद को लेकर बातचीत हो गई है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि गंभीर के कोच बनने को लेकर केवल घोषणा बाकी है.

बीसीसीआई सचिव जय शाह और गंभीर के बीच हुई बात

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और बीसीसीआई सचिव जय शाह के बीच कोच पद को लेकर बातचीत हुई है. दोनों के बीच हुई बातचीत ‘देश के लिए करना है’ पर केंद्रित रही. अगर गंभीर कोच बनते हैं, तो उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से 2027 तक रहेगा. गौतम गंभीर ने मेंटर के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरी बार आईपीएल का खिताब दिलाया. इससे पहले गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में केकेआर को दो बार चैंपियन बनाया था. केकेआर की जीत के बाद गौतम गंभीर और मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित की चर्चा जमकर हो रही है. केकेआर की जीत के लिए दोनों की मेहनत को श्रेय दिया जा रहा है.

मुख्य कोच के पद के लिये आवेदन करने की समयसीमा समाप्त

भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिये आवेदन करने की समयसीमा सोमवार को खत्म हो गई. ऐसी खबर है कि किसी बड़े विदेशी नाम ने पद के लिये आवेदन नहीं किया है और बोर्ड सचिव जय शाह कह ही चुके हैं कि उन्हें ऐसे उम्मीदवार की तलाश है जो भारतीय क्रिकेट के घरेलू ढांचे से बखूबी वाकिफ हो.

वीवीएस लक्ष्मण ने कोच पद में कोई रूचि नहीं दिखाई

बीसीसीआई की नजरें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण पर थी लेकिन हैदराबाद के इस स्टायलिश पूर्व क्रिकेटर की पूर्णकालिक पद में कोई रूचि नहीं दिखती.

कई पहलुओं पर विचार कर रहे गौतम गंभीर

गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार भले ही माने जा रहे हैं, लेकिन पूर्व सलामी बल्लेबाज सभी पहलुओं पर विचार कर रहे हैं. क्योंकि गंभीर एक सफल कमेंटेटर और आईपीएल में कोच और मेंटर की भूमिका में हैं. लेकिन जैसे ही टीम इंडिया की कोचिंग से जुड़ेंगे, उन्हें सभी भूमिकों को छोड़ना पड़ेगा. इसके अलावा भारतीय टीम से जुड़ने के बाद उन्हें साल में करीब 10 महीने की यात्रा की आवश्यकता होती है. जो की एक परिवार से जुड़े व्यक्ति के लिए आसान नहीं है. ऐसी खबर है कि केकेआर से जुड़ने के बाद दो महीने के अंदर गंभीर ने पांच बार ब्रेक लिया. दूसरी ओर केकेआर के मालिक शाहरुख खान के गंभीर से काफी घनिष्ठ संबंध है लिहाजा उनके लिये आईपीएल टीम को छोड़ना आसान नहीं होगा.

Also Read: IPL 2024: गौतम गंभीर को इस बल्लेबाज से लगता था डर, वह गेल, विराट या एमएस धोनी नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >