बाबर आजम बने ऑलराउंडर, पहले शोएब अख्तर को कूटा, फिर यूनिस खान की गिल्लियां उड़ा दीं

Babar Azam all round performance in charity match: एशिया कप 2025 टी20 टीम से बाहर होने के बाद बाबर आजम ने पेशावर में चैरिटी मैच में शानदार प्रदर्शन दिखाया है. उन्होंने शोएब अख्तर की गेंदों पर रन बनाए तो यूनिस खान को पहली ही गेंद पर आउट कर धमाल मचा दिया. उनके ऑलराउंड खेल से पेशावर जाल्मी ने ऑल-स्टार लीजेंड्स XI को 6 रन से हराया.

Babar Azam all round performance in charity match: बाबर आजम को टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप 2025 की पाकिस्तानी टीम में जगह नहीं दी गई. वे इंटरनेशनल क्रिकेट में इस प्रारूप में पाकिस्तान के नंबर वन और दुनिया दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज हैं. कारण कोई भी हो, उन्हें जगह नहीं दी गई है. हालांकि उनका बल्ला खामोश नहीं हुआ है. इतना ही नहीं अब वे गेंदबाजी में भी हाथ दिखा रहे हैं. पेशावर के इमरान खान स्टेडियम में एक चैरिटी मैच में पेशावर जाल्मी और ऑल-स्टार लीजेंड्स XI के बीच मैच खेला गया. यह 15-15 ओवर का एक चैरिटी मैच पाकिस्तान में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए आयोजित किया गया. इस फ्रेंडली मैच में बाबर आजम ने शोएब अख्तर जैसे दिग्गज गेंदबाज की धुनाई की, तो यूनिस खान जैसे महान बल्लेबाज का विकेट अपनी पहली ही गेंद पर झटक दिया. पेशावर जाल्मी ने यह मैच 6 रन से जीता.

बाबर आजम ने झटके यूनुस खान और अजहर अली के विकेट

बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शायद ही कभी गेंदबाजी करते हैं, लेकिन इस मैच में उन्होंने अपनी हल्की-फुल्की ऑफ-स्पिन आजमाई. चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया. छठवें ओवर की पहली गेंद पर अजहर अली छक्का लगाने की कोशिश में कैच थमा बैठे. इसके बाद बाबर ने पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज यूनुस खान को भी पवेलियन भेजा. 

सातवें ओवर की पहली गेंद यूनुस के पैरों पर लगी और लेग-स्टंप उखड़ गया. मुस्कुराते हुए यूनुस मैदान से बाहर गए. इस विकेट पर बाबर भी जश्न मनाने लगे. बाबर ने तीन ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट झटके. यूनिस पाकिस्तान के सबसे बड़े क्रिकेट सितारों में से एक हैं. उनके नाम पर 41 शतक दर्ज हैं. उन्होंने 383 कुल इंटरनेशनल मैचों टेस्ट में 34 तो वनडे में 7 शतकों सहित 17,348 रन बनाए हैं. 

आपके बता दें कि बाबर के नाम 7 फर्स्ट क्लास, 12 लिस्ट ए और 4 टी20 विकेट दर्ज हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 2 विकेट लिए हैं, लेकिन वनडे और टी20आई में अब तक गेंदबाजी नहीं की है.

बल्ले से भी चमके बाबर

मैच में पहले बाबर ने बैटिंग में भी दम दिखाया. उन्होंने 23 गेंदों पर 41 रन बनाए और पीसीबी चयनकर्ताओं को आईना दिखाया. 30 वर्षीय बाबर ने जाल्मी के लिए यासिर हमीद के साथ पारी की शुरुआत की. उन्होंने 20 गेंदों पर 35 रन बनाते हुए शोएब अख्तर पर हमला बोला. शोएब अब 50 साल के हैं और उतनी रफ्तार में नहीं हैं, शायद यही कारण रहा कि बाबर उनके खिलाफ चल सके. लगातार घुटनों की चोट के कारण उनकी रफ्तार अब काफी कम हो चुकी थी और वे फॉर्म में चल रहे बाबर के सामने फीके नजर आए. 

रफ्तार और लाइन दोनों पर नियंत्रण न होने के कारण बाबर ने अख्तर को एक बड़ा छक्का जड़ने के बाद दो चौके लगाए और उनके ओवर से अहम रन जुटाए. अख्तर का स्पेल महंगा साबित हुआ, जबकि दूसरी ओर बाबर पावरप्ले में शानदार अंदाज में तेज रन बटोरते रहे. हालांकि बाबर अपनी पारी बड़ी नहीं कर सके और सईद अजमल ने उन्हें आउट किया. अजमल की पहली गेंद पर बाबर ने छक्का जड़ा, लेकिन अगली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वे बोल्ड हो गए.

एशिया कप 2025 से बाहर बाबर आजम

बाबर आजम को उनकी अस्थिरता और धीमी स्ट्राइक रेट की वजह से पाकिस्तानी टीम से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह पीएसएल 2025 के उभरते सितारे साहिबजादा फरहान को शामिल किया गया है. इस कारण बाबर एशिया कप 2025 का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि, उनके लिए वापसी के दरवाजे खुले हैं और वे आगामी मैचों में अपनी कमियों पर काम कर टी20 टीम में वापसी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-

पाकिस्तान ने यूएई को दी शिकस्त, 12वीं बार बनाया 200+ स्कोर, टॉप पर है टीम इंडिया; इतनी बार पार किया ये आंकड़ा

राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स से इस्तीफा क्यों दिया? इन तीन खेमों ने हेड कोच को मजबूर कर दिया!

टीम इंडिया की सफेद जर्सी पहनना है सपना, जम्मू-कश्मीर के पेसर ने बताई दिल की बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >