वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्र्लिया को लगा झटका, ये मैच विनर खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

Grace Harris ruled out of Women’s ODI World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को विश्वकप से एक हफ्ते पहले ही बड़ा झटका लगा है. टीम की स्टार ऑलराउंडर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं.

Grace Harris ruled out of Women’s ODI World Cup 2025: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का आगाज 30 सितंबर से होने वाला है. यह 13वां महिला विश्वकप होगा. पिछली बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया एकबार फिर से इस खिताब को जीतने की पुरजोर कोशिश करेगी. भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचो की सीरीज जीतकर वह पहले ही आत्मविश्वास से भरी हुई है. ऑस्ट्रेलिया विश्वकप में अपना पहला मैच 1 अक्टूबर को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलागा. लेकिन मुकाबले से एक हफ्ते पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस पूरे महिला वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं. 

शनिवार को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते हुए हैरिस को पिंडली में चोट (calf strain) लगी थी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे और अंतिम वनडे में मेहमान टीम ने हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 2-1 से सीरीज जीत ली, लेकिन ग्रेस की यह चोट उनके उस सपने पर पानी फेर गई. वह अपने करियर का पहला वनडे वर्ल्ड कप मैच खेलने से फिर चूक गईं. हैरिस 2022 के वर्ल्ड कप विजेता दल का हिस्सा रही थीं, लेकिन उस टूर्नामेंट में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था.

हैरिस का क्रिकेट करियर

हैरिस निचले क्रम पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं, उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइक रेट 155.52 इसका सबूत है. इसके अलावा वह पार्ट-टाइम ऑफ स्पिन विकल्प मानी जाती हैं. उन्होंने अब तक 54 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 155.52 के स्ट्राइक रेट से 577 रन बनाए हैं और उनके नाम 21 इंटरनेशनल विकेट भी दर्ज हैं. वहीं, 12 वनडे मैचों में 12 विकेट लेने का रिकॉर्ड उनके नाम है. मार्च 2024 के बाद से भले ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई वनडे नहीं खेला था, लेकिन हाल ही में द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट के लिए खेलते हुए उन्होंने 214 रन 174 के स्ट्राइक रेट से ठोके और एक बार फिर अपने विस्फोटक अंदाज से सबको प्रभावित किया.

हीदर ग्राहम ने किया ग्रेस को रिप्लेस

ग्रेस हैरिस की जगह टीम में हीदर ग्राहम (Heather Graham) को शामिल किया गया है. ग्राहम भारत में टीम से जुड़ेंगी, इससे पहले वे वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए महिला नेशनल क्रिकेट लीग के शुरुआती दो मैच खेलेंगी. ग्राहम एक फास्ट-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, उन्होंने अब तक छह अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में नौ विकेट झटके हैं. वह भी इंग्लैंड की घरेलू लीग्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं. टी20 ब्लास्ट में उन्होंने 186 रन बनाने के साथ छह विकेट लिए, वहीं द हंड्रेड में 70 रन बनाने के साथ सात विकेट अपने नाम किए.

ऑस्ट्रेलिया महिला वर्ल्ड कप 2025 टीम (अपडेटेड स्क्वॉड)

एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एश गार्डनर, किम गार्थ, हीदर ग्राहम, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलीन्यू, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनेबल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम.

ये भी पढ़ें:-

2 सेंचुरी-20 फिफ्टी मारने वाले समेत 5 खिलाड़ियों ने छोड़ा भारत, अब इस देश के लिए खेलेंगे क्रिकेट

शाहिद अफरीदी का सरेंडर, टीम इंडिया की दहाड़ के बाद जुबान से निकली तारीफ, कहा- उनका एटीट्यूड, माइंडसेट, बॉलिंग…

छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं… इरफान पठान ने फरहान और रऊफ को दी चेतावनी, कहा- दोनों की परवरिश ने… 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >