बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड घोषित, मार्श-हेड समेत 3 बड़े खिलाड़ी बाहर

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित कर दी गई है. टीम के स्टार बैटर ट्रेविस हेड इस पूरे सीरीज से बाहर रहेंगे.

AUS vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के तीन स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए हैं. कप्तान मिचेल मार्श टखने की चोट के कारण सीरीज के वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे. जबकि तनवीर संघा हैमस्ट्रिंग के चलते पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं. वहीं स्टार ओपनर ट्रेविस हेड इस पूरे सीरीज से बाहर रहेंगे.

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में जोश इंग्लिस एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते दिखेंगे. इंग्लिस ने हाल में ही पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान भी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी.

टेस्ट सीरीज के दौरान होगी हेड की वापसी

आईसीसी वेबसाइट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर ट्रेविस ओपनर को निजी कारणों से छुट्टी दी है. हेड की वापसी बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मैच के दौरान होगी.

बांग्लादेश वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

जोश इंग्लिस (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, एडम ज़म्पा.

बांग्लादेश T20I के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कोनॉली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरन हार्डी, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम ज़म्पा.

तीन नए खिलाड़ियों को किया गया शामिल

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तीन नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम में टॉड मर्फी, ओली पीक और मैट शॉर्ट को शामिल किया गया है. पीक और शार्ट ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. जिस कारण से उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टीम में शामिल किया गया.

यह भी पढ़ें: भारत ने दर्ज की अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से रौंदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >