Asia Cup Final: पाकिस्तान के साथ मैच पर भड़के संजय राउत, कहा- 'चाहे खून की नदियां बह जाएं, हम क्रिकेट खेलेंगे'

Asia Cup Final: एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में आज भारत और पाकिस्तान के बीच भीड़ंत होगी. मुकाबला दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर मैदान और मैदान के बाहर रोमांच चरम पर है. जहां एक ओर क्रिकेट प्रेमी मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो दूसरी ओर इस मैच का विरोध भी शुरू हो गया है. विपक्ष ने मुकाबले को लेकर सरकार पर हमला बोला है.

Asia Cup Final: भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 के फाइनल मैच पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, “यह कोई बड़ा मैच नहीं है; ऐसे माहौल में भारत और पाकिस्तान का मैच खेलना बहुत बुरा है. जहां तक आतंकवाद की बात है, भारत के नागरिक पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं रखना चाहते. जिस तरह 26 महिलाओं का सिंदूर मिटाया गया, उसके लिए हमने ऑपरेशन सिंदूर चलाया. इसके बावजूद, अगर हम उस देश के साथ क्रिकेट खेलते हैं, तो राष्ट्रवाद कहां गया? कहां गई बीजेपी का हिंदुत्व, अगर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलेंगे, तो क्या आकाश फट जाएगा.” संजय राउत ने आगे कहा- “यहां पैसा एक महत्वपूर्ण कारक है. सट्टा, बीसीसीआई और पीसीबी को बहुत पैसा मिलता है, उससे. चाहे सीमा पर खून की नदियां बह जाएं, हम क्रिकेट खेलेंगे. इस बार, लोग अपने टीवी पर भी मैच नहीं देखना चाहते. अगर बड़े पर्दे पर मैच दिखाया गया, तो लोग विरोध करेंगे, नारे लगाएंगे.” दरअसल मुंबई के एक पीवीआर ने मैच का लाइव प्रसारण बड़े पर्दे पर दिखाने का निर्णय लिया था, जिसका विरोध किया गया. इसी पर संजय राउत ने ऐसा बयान दिया.

भारत सरकार को पाकिस्तान के साथ मैच पर करना चाहिए नीतिगत फैसला: तारिक अनवर

एशिया कप फाइनल पर कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा, “कुछ लोग तर्क देते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होने चाहिए. इसलिए, भारत सरकार को नीतिगत फैसला लेना चाहिए कि पाकिस्तान के साथ खेलना है या नहीं. जब हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैचों में भाग लेते हैं, तो उन्हें अन्य देशों के खिलाड़ियों के समान आचार संहिता का पालन करना चाहिए. हमें पहले यह तय करना होगा कि हम ऐसे किसी भी टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगे जिसमें पाकिस्तान भाग लेगा. यह फैसला भारत सरकार को करना होगा.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >