Asia Cup 2025: बुमराह या गिल नहीं, टीम इंडिया के लिए ये दो खिलाड़ी होंगे गेम चेंजर, वीरेंद्र सहवाग की भविष्यवाणी

Virender Sehwag on Game Changer Player for Asia Cup 2025: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया 9 सितंबर से एशिया कप खेलेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में घोषित 15 सदस्यीय टीम में कई मैच-विनर मौजूद हैं. सहवाग ने बुमराह, युवा ओपनर अभिषेक शर्मा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भारत के प्रमुख गेम-चेंजर खिलाड़ी बताया.

Asia Cup 2025Virender Sehwag predicts Game Changer: इंग्लैंड में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में शानदार खेल दिखाने के बाद टीम इंडिया अब एशिया कप में अपना जलवा दिखाएगी. 9 सितंबर से इस महाद्वीपीय दंगल की शुरुआत हो जाएगी. टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ भी इसी से तय करेगी. 20 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारत ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान 19 अगस्त को किया, जिसकी कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है. इस टीम में कई खिलाड़ी हैं, जो अकेले मैच का रुख बदल सकते हैं. वीरेंद्र सेहवाग ने एशिया कप से पहले दो खिलाड़ियों का नाम लिया, जो भारत के लिए काफी अहम होंगे. सहवाग ने बुमराह के साथ युवा अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) को भारत के गेम-चेंजर खिलाड़ी बताया.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है अभिषेक शर्मा गेम-चेंजर हो सकते हैं. बुमराह तो हमेशा गेम-चेंजर रहते हैं. वरुण चक्रवर्ती अपनी मिस्ट्री गेंदबाज़ी से चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 फॉर्मेट में बहुत प्रभावी रहे हैं. ये ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर भारत को मैच जिता सकते हैं.”

रोहित शर्मा के टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद ओपनिंग स्लॉट पर खेलने वाले अभिषेक शर्मा तेजी से पहचान बना चुके हैं. उन्होंने 17 मैचों में 33.43 की औसत और 193.84 के स्ट्राइक रेट से 535 रन बनाए हैं. इसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रहा. उन्होंने आईपीएल में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी है. अभिषेक ने दक्षिण अफ्रीका और फिर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन किया था.

अभिषेक शर्मा.

वहीं, गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद वरुण चक्रवर्ती ने भी अपनी गेंदबाजी में नए हथियार जोड़कर जबरदस्त वापसी की है. उन्होंने गुगली में महारत हासिल करने के साथ कुछ नए हथकंडे भी शामिल किए हैं, जिससे वे विपक्षी टीमों के लिए सिरदर्द बन चुके हैं. 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 33 विकेट लिए हैं और भारत के प्रमुख विकेट-टेकर गेंदबाज बन चुके हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में भी वरुण ने जलवा बिखेरा था, उससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्होंने 5 विकेट हॉल लेकर अपनी काबिलियत दिखाई थी. 

वरुण चक्रवर्ती.

9 सितंबर से 28 सितंबर तक चलने वाले आगामी एशिया कप में भारत ग्रुप-ए में यूएई, पाकिस्तान और ओमान के साथ रखा गया है. भारत अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा और 19 सितंबर को अबू धाबी में ओमान के खिलाफ ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेलेगा.

भारत की एशिया कप टीम 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

ये भी पढ़ें:-

India vs Pakistan मुकाबला कौन जीतेगा, वसीम अकरम ने बताया और फैंस को दी खास सलाह

देर से ही सही विराट कोहली को याद आए चेतेश्वर पुजारा, इस बात के लिए की जमकर तारीफ

Asia Cup 2025 को लेकर पूर्व क्रिकेटर सहवाग ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया जीत का दावेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >