250वां T20I मैच खेलने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनेगी इंडिया, पहले स्थान पर है ये टीम, जानें अब तक का सफर

Asia Cup 2025- Team India's 250th T20I Match vs Oman: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 में अपना 250 वां टी20I मैच खेलने उतरेगी. ओमान के खिलाफ भारत का यह मैच और भी खास होगा, क्यों कि इस टीम के खिलाफ टीम इंडिया का यह पहला मैच होगा.

Asia Cup 2025- Team India’s 250th T20I Match vs Oman: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 इंटरनेशनल में अपना 250वां मैच खेलने जा रही है. इस मैच में एक और खास बात यह है कि वह ओमान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. टीम इंडिया अब दुनिया की दूसरी टीम बनने जा रही है, जो 250वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. भारत से पहले यह उपलब्धि सिर्फ पाकिस्तान ने हासिल की है और इतने मैचों का आंकड़ा पार किया है. पाकिस्तान अब तक 275 मैच खेल चुका है. एशिया कप 2025 में भारत का यह मैच आंकड़ों के लिहाज से अहम हो सकता है, लेकिन नतीजे से मौजूदा टूर्नामेंट में कोई फर्क नहीं पड़ेगा. भारत इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के सुपर 4 चरण में पहले ही प्रवेश कर चुका है. यह मैच महज औपचारिकता मात्र है. 

भारतीय टीम इस फॉर्मेट की अब तक की सबसे सफल टीम रही है. भारत ने अब तक खेले गए 249 मुकाबलों में 166 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते हैं. भारत का जीत प्रतिशत दुनिया की सभी टीमों में सबसे ज्यादा है. टीम इंडिया 68.67 विनिंग पर्सेंटेज के साथ अफगानिस्तान (60.81), पाकिस्तान (57.45), ऑस्ट्रेलिया (56.87), दक्षिण अफ्रीका (54.85), इंग्लैंड (53.33) से कहीं आगे है. पाकिस्तान ने 26 मैच ज्यादा खेलकर भी सिर्फ 157 जीत दर्ज की हैं. 

भारत का पहले T20I मैच से 250 मैच तक का सफर

टीम इंडिया ने 2006 में वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में अपना पहला टी20I खेला था, जिसमें उन्होंने 126 रन का लक्ष्य 19.5 ओवर में हासिल किया था. यह आईपीएल शुरू होने से काफी पहले खेला गया था, उस दौर में जब 120-130 का स्कोर भी बड़ा माना जाता था. 50वां टी20I मैच भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला और उसमें भी जीत दर्ज की. जब टीम 100वें टी20I मुकाम पर पहुंची, तब कप्तान विराट कोहली थे और भारत ने यह मैच भी अपने नाम किया. यही नहीं, 150वां मैच भी कोहली की ही अगुवाई में खेला गया और नतीजा जीत के रूप में सामने आया. 200वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आते-आते कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पंड्या को मिली थी. हालांकि, उस ऐतिहासिक मैच में टीम इंडिया को जीत नसीब नहीं हो सकी.

सूर्या की कप्तानी में एतिहासिक मैच

अब बारी है 250वें टी20I की और भारत अपनी जीत नंबर 167 की ओर मजबूती से बढ़ रहा है. यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक और बड़ा माइलस्टोन होगा और इस मैच में कप्तान होंगे सूर्यकुमार यादव. उनके लिए यह बतौर कप्तान 25वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा. इससे पहले खेले गए 24 मैचों में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. भारत ने उनकी कप्तानी में 19 मैच जीते हैं, 4 हारे जबकि 1 मैच टाई रहा है.

भारत के कुछ टी20I रिकॉर्ड्स

  • सबसे ज्यादा मैच: रोहित शर्मा (159)
  • सबसे ज्यादा रन: रोहित शर्मा (4231)
  • सबसे बड़ी पारी: अभिषेक शर्मा (135)
  • सबसे ज्यादा अर्धशतक: विराट कोहली (38)
  • सबसे ज्यादा शतक: रोहित शर्मा (5)

सुपर 4 से पहले अभ्यास का मौका

भारत शुक्रवार को एशिया कप में ओमान के खिलाफ उतरेगा. हालांकि भारत और ओमान का यह मुकाबला एशिया कप में खास मायने नहीं रखता, लेकिन जीत से भारत का विन-प्रतिशत और मजबूत होगा. इस मैच में टीम मैनेजमेंट कुछ प्रयोग भी कर सकती है. पाकिस्तान पहले ही सुपर-4 में जगह बना चुका है, ऐसे में भारत की असली चुनौती 21 सितंबर को होगी, जब भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना होगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस मुकाबले में अपने रिकॉर्ड को बेहतर बनाने पर कोशिश करेगा.

INDIA vs OMAN: दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

ओमान की टीम: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), वसीम अली, हसनैन शाह, शाह फैसल, जितेन रमनंदी, आर्यन बिष्ट, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, करण सोनावले, आशीष ओदेड़ारा, मोहम्मद इमरान, जिक्रिया इस्लाम, नदीम खान, सुफियान यूसुफ.

ये भी पढ़ें:-

इस श्रीलंकाई खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, मैच के बाद मिली पिता के निधन की खबर

सुपर फोर की चार टीमें कंफर्म, लेकिन टीम इंडिया की वजह से पूरे शेड्यूल में अब भी पेंच, जानें क्या है मामला

Asia Cup: एंड्री पाइक्रॉफ्ट ने PCB से नहीं मांगी माफी, कोरा झूठ फैला रहा पाकिस्तान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >