IND vs PAK महामुकाबले से पहले शुभमन गिल ने जीता दिल, इस स्टार के पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Asia Cup 2025- IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान एशिया कप के महामुकाबले से पहले तैयारियों में जुटे हुए हैं. भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने इस मैच से पहले अभिषेक शर्मा के पिता से आशीर्वाद लिया.

Asia Cup 2025- IND vs PAK: भारत एशिया कप 2025 में अपने सबसे कड़े मुकाबले के लिए तैयार है. इस मैच से पहले एक दिल छू लेने वाला पल सामने आया. अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ट्रेनिंग सेशन में पहुंचे तो भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और अन्य खिलाड़ियों ने उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया. गिल, अर्शदीप सिंह और अभिषेक ने मिलकर उनके साथ हल्की-फुल्की बातचीत की और उन्हें गले लगाया. शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा के पिता के पैर छूकर अपना सम्मान प्रकट किया. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम के ट्रेनिंग ग्राउंड पर यह इमोशनल मोमेंट देखने को मिला.

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के हाई-वोल्टेज मैच से पहले शनिवार देर शाम जब खिलाड़ी अभ्यास सत्र समाप्त कर रहे थे, तब राजकुमार शर्मा बॉउंड्री लाइन के बाहर मुस्कुराते हुए खड़े थे. उन्हें देखते ही अभिषेक, शुभमन और अर्शदीप उनकी ओर बढ़े. तीनों ने उनसे गले मिलकर उनका अभिवादन किया और फिर गिल ने झुककर उनके चरण छुए. इस आदर भाव से सभी के चेहरे पर मुस्कान खिल गई. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार शर्मा ने भी गिल को ‘कप्तान साहब’ कहकर संबोधित किया. 26 वर्षीय गिल एशिया कप में उप-कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उन्होंने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम की कप्तानी भी की थी. 

हाथ में लगी चोट, दौड़े-दौड़े आए फिजियो

हालांकि भारत के इस महामुकाबले से पहले दिन में एक चिंताजनक पल भी आया, जब नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान गिल के हाथ पर गेंद लगी. फिजियो तुरंत उनकी जांच के लिए पहुंचे और गिल थोड़ी असहजता के साथ कुछ देर के लिए बाहर चले गए. वे आइस बॉक्स पर बैठकर आराम करते नजर आए और इस दौरान साथी खिलाड़ी उनके पास मौजूद रहे. कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर को भी उनकी खैरियत लेते देखा गया, वहीं अभिषेक शर्मा ने पानी की बोतल खोलने में गिल की मदद की, जब फिजियो उनकी जांच कर रहे थे.

हालांकि गिल कुछ ही मिनटों में नेट्स पर वापस लौट आए और अभ्यास फिर से शुरू कर दिया. उनकी वापसी ने किसी गंभीर चोट की आशंका को खत्म कर दिया, हालांकि इस छोटे से डर ने दिखा दिया कि इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए उनकी मौजूदगी कितनी अहम है.

भावनाएं होंगी चरम पर

भारत पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला शाम को 8 बजे से खेला जाएगा. पहलगाम हमले और फिर ऑपरेशन सिंंदूर के बाद दोनों टीमें पहली बार भिड़ रही हैं. ऐसे में टीमों के साथ फैंस की भावनाएं भी चरम पर होंगी. हालांकि इस मैच को लेकर कई तरह की आवाजें हैं, कोई इस मैच को बॉयकॉट करना चाहता है, तो कोई खेल को राजनीति और तनाव से दूर रखना चाहता है. यहां तक कि कई बीसीसीआई पदाधिकारियों ने भी इस मैच से दूरी बना रखी है. खैर, भारत-पाकिस्तान भिड़ंत तो किसी भी रूप में रोमांच का स्तर चार गुना कर देती है, इस मैच को लेकर भी इसी तरह की आशाएं हैं. ऐसे में आज 13 सितंबर की रात 8 बजे टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और ऑनलाइन सोनी लिव एप पर इस हाई वोल्टेज मुकाबले का आनंद ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:-

Davis Cup: भारत ने रचा इतिहास, 32 साल बाद टेनिस में हासिल किया ये बड़ा मुकाम

पाकिस्तान के खिलाफ इस ‘चौंकाने वाले हीरो’ को खिलाए टीम इंडिया, अश्विन की महामुकाबले से पहले धांसू सलाह

Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ ये इंडियन प्लेयर्स करेंगे डेब्यू, सबकी नजरें अभिषेक शर्मा पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >