पाकिस्तान के खिलाफ क्या होगा संजू सैमसन का बैटिंग ऑर्डर? बैटिंग कोच ने इस नंबर का किया इशारा

Asia Cup 2025- Sanju Samson batting order: शुभमन गिल की टीम में वापसी के बाद संजू सैमसन को मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए मजबूर होना पड़ा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने तीसरे और चौथे नंबर पर सबसे अधिक रन बनाए हैं, ऐसे में संजू का नंबर काफी नीचे जा रहा है. बल्लेबाजी कोच ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उनके बैटिंग ऑर्डर पर बात की.

Asia Cup 2025- Sanju Samson batting order: भारत ने एशिया कप में शानदार आगाज किया. यूएई के खिलाफ टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान से होगा. 14 सितंबर को होने वाले इस अहम मैच में भारत की बल्लेबाजी क्रम कैसी हो सकती है. क्या संजू सैमसन को मौका मिलेगा? अगर वे खेलते हैं, तो किस नंबर पर उतरेंगे. हालांकि यूएई के खिलाफ संजू ने ओपनिंग करने उतरे और नहीं दूसरे नंबर पर. ऐसे में उनका नंबर काफी नीचे हो सकता है. भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के अहम मुकाबले से पहले संजू सैमसन पर पूरा भरोसा जताया है. 

कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने तीसरे और चौथे नंबर पर सबसे अधिक रन बनाए हैं। कोटक ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में साफ कहा कि सिर्फ इसलिए कि सैमसन ने अब तक भारतीय टीम में पांचवें या छठे नंबर पर ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की है, इसका मतलब यह नहीं है कि वे वहां सफल नहीं हो सकते. कोटक ने माना कि सैमसन एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. हालांकि, उन्हें भारतीय टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज अधिक सफलता मिली है, लेकिन शुभमन गिल की वापसी के बाद सैमसन को मजबूरन मध्यक्रम में उतरना पड़ा है. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिल रहा है.

संजू किसी भी नंबर पर उतर सकते हैं

कोटक का कहना है कि मौजूदा भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप बेहद लचीला है और टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी नंबर पर जाकर रन बनाने की क्षमता रखते हैं. उन्होंने दुबई में प्रेस कांफ्रेंस में उदाहरण देते हुए कहा कि सैमसन अगर पिछले मैच में पांचवें नंबर पर खेले थे, तो अगले मैच में उन्हें किसी और क्रम पर उतारा जा सकता है. कोटक ने यह भी बताया कि कप्तान और मुख्य कोच परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हैं और हर खिलाड़ी इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार रहता है. उनका मानना है कि टीम की यह बहुमुखी क्षमता ही भारत को मजबूत बनाती है और यही लचीलापन बड़े टूर्नामेंटों में काम आता है. उन्होंने कहा कि संजू पिछले मैच में पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते लेकिन अगले मैच में वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

फिनिशर्स की भूमिका में तीन बल्लेबाज

भारतीय टीम में फिनिशर की भूमिका पर बात करते हुए कोटक ने कहा कि इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए भी कई विकल्प मौजूद हैं. उनके मुताबिक, हर खिलाड़ी अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट है और टीम के पास अंत तक मैच खत्म करने वाले कई दमदार बल्लेबाज हैं. उन्होंने खासतौर पर शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल का नाम लिया, जो आखिरी ओवरों में बड़े शॉट लगाने और मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. कोटक का मानना है कि टीम के भीतर यह प्रतिस्पर्धा और बहुमुखी प्रतिभा ही भारत को एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिताब का प्रबल दावेदार बनाती है.

ये भी पढ़ें:-

च्च च्च च्च! अंग्रेजों ने की रबाडा की बेरहम पिटाई, बिगड़ गया आंकड़ों का हुलिया, दर्ज हुए शर्मनाक रिकॉर्ड

Asia Cup 2025: 93 रनों से जीता पाकिस्तान फिर भी पॉइंट्स टेबल में भारत से नीचे, देखें अन्य टीमें किस स्थान पर

BCCI अध्यक्ष की रेस में मियांदाद से भिड़ने वाला क्रिकेटर सबसे आगे, अमेरिका क्रिकेट में  भी रह चुका है डायरेक्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >