तू किस टीम से खेल रहा था, बन्ना और वैभव का मिलन

IPL 2026 की तैयारी के लिए राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में अपना कैंप शुरू कर दिया है. इस कैंप में 17 साल बाद टीम में लौटे रवींद्र जडेजा और 14 साल के युवा प्लेयर वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात हुई. दोनों के बीच डीवाई पाटिल कप को लेकर खास बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है.

आईपीएल का नया सीजन (IPL 2026) 28 मार्च से शुरू हो रहा है. इसके लिए राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में अपना प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिया है. टीम के सभी प्लेयर इस कैंप में पसीना बहा रहे हैं. टीम के पास एक नया कप्तान और कई नए प्लेयर हैं. इसी कैंप का एक खास वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में भारत के रवींद्र जडेजा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आपस में बात करते हुए दिख रहे हैं.

सैमसन आउट, जडेजा इन 

इस बार राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ी ट्रेड डील की. टीम के पुराने कप्तान संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स में चले गए हैं. उनकी जगह पर राजस्थान ने चेन्नई से रवींद्र जडेजा को अपनी टीम में लिया है. इसके साथ ही इंग्लैंड के सैम करन भी टीम में शामिल हुए हैं. जयपुर के कैंप में जडेजा अपनी बैटिंग और बॉलिंग पर फोकस करने के साथ ही टीम के युवा प्लेयर्स को टिप्स भी दे रहे हैं. टीम मैनेजमेंट का पूरा फोकस अब युवा और अनुभवी प्लेयर्स के सही बैलेंस पर है. 

इसके साथ ही RR की फ्रेंचाइजी ने रवींद्र जडेजा को एक नया नाम दिया है, उन्होंने जडेजा को बन्ना का टाइटल दिया है. अब रवींद्र जडेजा राजस्थान के लिए बन्ना के नाम से जाने जाएंगे.

वैभव और जडेजा का खास वीडियो 

राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वैभव ने पिछले आईपीएल सीजन में ही अपना पहला मैच खेला था और अपनी बैटिंग से सबको हैरान कर दिया था. बीते एक साल में उन्होंने कई शानदार पारियां खेली हैं. वीडियो की शुरुआत में वैभव पीछे से आते हैं और जडेजा को उनके अच्छे खेल के लिए बधाई देते हैं. इस पर जडेजा उन्हें धन्यवाद कहते हैं. वैभव के लिए जडेजा जैसे अनुभवी प्लेयर के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना एक बहुत अहम मौका है.

डीवाई पाटिल कप पर हुई बातचीत 

वीडियो में बातचीत आगे जाती है. जडेजा वैभव से पूछते हैं कि तू अभी डीवाई पाटिल टी20 कप में खेल रहा था. इसके जवाब में वैभव कहते हैं कि हां मैं कल ही वहां से आया हूं. इसके बाद बन्ना पुछते हैं कि तू किस टीम से खेल रहा था, जिसका जवाब देते हुए वैभव ने बताया कि वह उस टूर्नामेंट में डीवाई पाटिल ब्लू टीम के लिए खेल रहे थे. उनकी टीम सेमिफाइनल तक पहुंची थी लेकिन वहां उन्हें मुंबई कस्टम्स की टीम से हार मिली.

17 साल बाद राजस्थान में वापसी 

रवींद्र जडेजा अब 37 साल के हो गए हैं. उन्होंने साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स से ही अपना आईपीएल डेब्यू किया था. उस समय शेन वॉर्न की कप्तानी में टीम ने कप भी जीता था. इसके बाद 2009 के सीजन में भी जडेजा इसी टीम का हिस्सा थे. अब पूरे 17 साल बाद उनकी अपनी पुरानी टीम में वापसी हुई है. जडेजा की गिनती आईपीएल के सबसे अनुभवी प्लेयर्स में होती है. उन्होंने अभी तक कुल 254 मैच खेले हैं. इन मैचों में उनके नाम 3260 रन और 170 विकेट दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें-

टाटा की फैन है ईशान की ‘दुल्हनिया’, कम ही लोग उन्हें ऐसे बोलते हुए सुने होंगे

RR से जुड़े रवींद्र जडेजा, कुछ इस अंदाज में हुई ‘बन्ना’ की एंट्री, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >