रिकी पोटिंग ने ध्वस्त किया पाकिस्तान का प्रपंच, हैंडशेक विवाद पर फैला रहे थे झूठा बयान

Asia Cup 2025- Ricky Ponting busts propaganda against India: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट दिग्गज रिकी पोंटिंग एक फेक न्यूज विवाद में फंस गए, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया. यह विवाद एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच हुए हाई-वोल्टेज मैच के बाद उभरा. लेकिन रिकी पों���िंग ने सारे मामले की हवा निकाल दी है.

Asia Cup 2025- Ricky Ponting busts propaganda against India: एशिया कप 2025 में 15 सितंबर को खेले गए भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच के बाद दोनों टीमों के बीच हैंडशेक को लेकर मामला बिगड़ गया. भारत ने यह मुकाबला सात विकेट से जीता, लेकिन मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच हाथ न मिलाने जैसी घटनाओं ने माहौल को और गरमा दिया. इस मुद्दे पर जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चिट्ठी और पत्र के माध्यम से लड़ रहा था, तो दूसरी ओर उसका मशीनरी अपने प्रोपेगेंडा में भी लगी हुई थी. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की ओर से भारत को नीचा दिखाने के लिए एक नई साजिश रची गई, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया. इस फेक कैंपेन में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग को घसीटा गया. उनके नाम से भारत विरोधी बयान सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए, लेकिन पोंटिंग ने इस झूठे कैंपेन की हवा निकाल दी.

15 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक झूठा दावा वायरल हुआ, जिसमें लिखा हुआ था कि पोंटिंग ने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा, “यह मैच हमेशा भारत के हारने के तौर पर याद रखा जाएगा… पाकिस्तान टीम ने हाथ मिलाने की जो कोशिश की, उसने उन्हें जेंटलमैन गेम का असली चैंपियन बना दिया.” और इसी कोट में भारत को “सबसे बड़ा लूजर” बताया गया.

फेक न्यूज और प्रोपेगेंडा को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म ने बताया झूठा

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और प्रोपेगेंडा को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म डी-इंटरनेट डाटा (D-Intent Data) ने भी इस मामले की पोल खोली. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान-आधारित अकाउंट्स जानबूझकर भारत विरोधी नैरेटिव बनाने के लिए पोंटिंग के नाम पर झूठे बयान फैला रहे हैं. D-Intent Data ने स्पष्ट किया कि एशिया कप 2025 का आधिकारिक प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स कर रहा है और पोंटिंग इसकी कमेंट्री टीम का हिस्सा नहीं हैं. स्काई स्पोर्ट्स न तो इस टूर्नामेंट का प्रसारण कर रहा है और न ही इसके पास कोई अलग कमेंट्री पैनल है. वायरल किए गए बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं.

D-intent data का ट्वीट. फोटो- स्क्रीनग्रैब.
फेक कोट का पर्दाफाश. फोटो- सोशल मीडिया.

रिकी पोंटिंग का बयान

जब मामला पोंटिंग तक पहुंचा तो उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सफाई दी. उन्होंने कहा, “मुझे सोशल मीडिया पर मेरे नाम से कुछ टिप्पणियां की जा रही हैं, इसकी जानकारी मुझे है. कृपया ध्यान रखें कि मैंने ये बयान बिल्कुल नहीं दिए हैं और न ही एशिया कप के बारे में कोई सार्वजनिक टिप्पणी की है.”

विवाद की वजह

दरअसल, 15 सितंबर को खेले गए इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. लेकिन विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया. इसके बाद मैच के खत्म होने पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हैंडशेक नहीं किया. इसी घटना को आधार बनाकर सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा किया गया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और भारतीय सेना को समर्पित किया. उन्होंने कहा, “हम पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं. यह जीत हमारे बहादुर जवानों के नाम है.” सूर्यकुमार ने 14 सितंबर को अपने जन्मदिन का इसे भारत के लिए परफेक्ट रिटर्न गिफ्ट बताया. दरअसल पाकिस्तान को असली समस्या इसी वजह से लगी.

पाकिस्तान की बिलबिलाहट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी बयान जारी कर भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार को खेल भावना के खिलाफ बताया और आईसीसी में शिकायत की, साथ ही उन्होंने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की. लेकिन आईसीसी ने इस पर किसी भी तरह का एक्शन लेने से मना कर दिया है, क्योंकि हाथ मिलाना नियम नहीं बल्कि सद्भावना है.

ये भी पढ़ें:-

उसे पता ही नहीं क्यों खेल रहा, पाकिस्तान की हार के बाद उमर गुल PCB पर भड़के, इस खिलाड़ी के लिए उठाई आवाज

Hardik Pandya & Mahieka Sharma: कौन हैं हार्दिक पंड्या की नई रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा? फोटो और जर्सी नंबर से खुला राज

टीम इंडिया ने पाकिस्तान से हाथ न मिलाकर गलत किया, पूर्व क्रिकेटर ने उठाई विरोधी आवाज, गंभीर पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >