सूर्यकुमार कमजोर कड़ी नहींं फौलादी जंजीर है, IND vs PAK फाइनल से अश्विन ने समझाया

Asia Cup 2025 Ravichandran Ashwin backs Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने इस साल कप्तान के तौर पर 10 पारियों में सिर्फ 99 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 12.37 और स्ट्राइक रेट 110 रहा है. एशिया कप 2025 में उन्होंने 6 पारियों में केवल 91 रन बनाए हैं.

Asia Cup 2025 Ravichandran Ashwin backs Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने 6 मैचों में दो बार पाकिस्तान समेत 5 टीमों को हराया. कुलदीप यादव और अभिषेक शर्मा मेन इन ब्लू की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं. जहां शर्मा 309 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, तो कुलदीप 5 मैचों में 12 विकेट लेकर सबसे ज्यादा शिकार करने वाले गेंदबाज रहे हैं. भारतीय टीम एक विनिंग पैकेज की तरह खेल रही है. लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन थोड़ा निराश करता है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 71 रन बनाए हैं, औसत 23.66 है और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 47 रहा है. स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 107.57 का रहा है. इसलिए उनकी आलोचना होने लगी, लेकिन फाइनल मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन ने उनका समर्थन किया है. 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने संघर्ष कर रहे सूर्यकुमार यादव का समर्थन करते हुए कहा कि उन पर दबाव नहीं डाला जाना चाहिए क्योंकि टी20 क्रिकेट में औसत नहीं, बल्कि इम्पैक्ट मायने रखता है. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “सूर्यकुमार को लेकर लोग कहते हैं कि उनकी कप्तानी के बाद औसत गिर गया. लेकिन इसी के साथ एक नए ब्रांड की क्रिकेट की शुरुआत हुई है. मैं नहीं चाहता कि वह 40 का औसत बनाए रखें. टी20 क्रिकेट में हम हमेशा औसत को लेकर सोचते रहते हैं. लेकिन सूर्या एक कप्तान के तौर पर हाई-रिस्क गेम खेल रहे हैं, जो बेहद शानदार है. रोहित ने भी यही दिखाया था कि अपनी विकेट की परवाह किए बिना आक्रामकता पर कायम रहना चाहिए. सूर्या भी यही कर रहे हैं, कभी अलग पोजीशन पर आकर, सिर्फ नंबर तीन पर नहीं.”

उन्होंने आगे कहा, “अगर सूर्या का औसत 25 भी हो लेकिन स्ट्राइक रेट 170 हो, तो मैं इससे ज्यादा खुश रहूंगा, बजाय इसके कि वह 40 की औसत से रन बनाएं लेकिन स्ट्राइक रेट कम हो. उन पर मत टूट पड़िए, दबाव मत डालिए. टी20 क्रिकेट में औसत नहीं, इम्पैक्ट चाहिए.”

कप्तान बनने के बाद से बल्लेबाजी में किया निराश

सूर्यकुमार का इस साल छोटे फॉर्मेट में औसत प्रदर्शन रहा है. कप्तान बनने के बाद से उनका बल्ला और भी खामोश रहा है. इस साल उन्होंने कप्तान के तौर पर 10 पारियों में सिर्फ 99 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 12.37 और स्ट्राइक रेट 110 रहा है. पिछले साल कप्तान बनने के बाद से उन्होंने 19 पारियों में सिर्फ 329 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 19.35 और स्ट्राइक रेट 145 से थोड़ा ऊपर रहा है. इस बीच उन्होंने सिर्फ दो अर्धशतक और छह बार 20+ का स्कोर बनाया है. कप्तानी से पहले उनका टी20आई औसत 43.33 था, जो अब घटकर 37.59 रह गया है.

एशिया कप 2025 में संघर्ष कर रहे सूर्या

ऐसा लगता है कि गेंदबाजों ने उनके खिलाफ एक प्रभावी रणनीति बना ली है और कभी अजेय दिखने वाले सूर्यकुमार को काबू में कर लिया है. सूर्यकुमार का पाकिस्तान के खिलाफ टी20आई रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं है. उन्होंने सात पारियों में सिर्फ 111 रन बनाए हैं, औसत 18.50 और स्ट्राइक रेट 118.08 है. उन्होंने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज मैच में 47* रन बनाकर 20 रन का आंकड़ा पार किया था. लेकिन दूसरे मैच में 0 पर चलते बने. उन्होंने एशिया कप 2025 में पिछले 6 मैचों में 7, 47*, बैटिंग नहीं की, 0, 5, 12 रन बनाए हैं. रविवार को दुबई में एशिया कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. उन्हें इस बैटिंग के तिलिस्म को तोड़ना होगा. कप्तान सूर्यकुमार को अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाना होगा. दुनिया को यह साबित करना होगा कि वे भारत के ‘मिस्टर 360’ हैं. 

IND vs PAK एशिया कप 2025 फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे.

पाकिस्तान: साहिबजादा फारहान, फखर जमां, साइम अय्यूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारीस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, हसन नवाज, सु‍फियान मुकीम.

ये भी पढ़ें:-

आप 20 साल पीछे जाएँ तो… ‘नो हैंडशेक विवाद’ पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान ने तोड़ी चुप्पी

Abhishek Sharma: रोहित, रिजवान, रैना सबका रिकॉर्ड तोड़ेंगे अभिषेक शर्मा, IND vs PAK मैच में धव्स्त होंगे ये 7 कीर्तिमान

IND vs PAK Final: बरसेंगे रन या गेंद बनेगी काल, दुबई की पिच पर कौन करेगा कमाल, जानें मौसम का हाल और संभावित प्लेइंग XI

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >