DRS तो लेना ही पड़ेगा… कुलदीप यादव ने की मनमानी; कैप्टन सूर्या का हाथ पकड़कर जबरदस्ती कर दी अपील

Asia Cup 2025- Kuldeep Yadav forced Suryakumar Yadav to take DRS: भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का मैच शानदार रहा. टीम इंडिया ने इस मैच में कई प्रयोग किए. इसी बीच कुलदीप यादव ने भी सूर्यकुमार यादव को जबरदस्ती डीआरएस लेने पर मजबूर कर दिया, अमूमन गेंदबाज कप्तान से अपील करता है, लेकिन यहां तो बॉलर ने सीधा हाथ ही उठा दिया.

Asia Cup 2025- Kuldeep Yadav forced Suryakumar Yadav to take DRS: भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव एशिया कप 2025 में तुरुप का इक्का साबित हो रहे हैं. उन्होंने पहले दो मैचों में उन्होंने 7 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत में सबसे बड़ा योगदान दिया, इसका खिताब भी उन्हें मिला. शेन वॉर्न के सबसे बड़े फैंस में से एक कुलदीप को इन दोनों मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने सभी को चौंका दिया. ओमान के खिलाफ मैच में कुलदीप ने कप्तान सूर्यकुमार यादव से जोर-जबरदस्ती डीआरएस दिलवाया. इतना ही नहीं, कुलदीप ने अपने कप्तान का हाथ पकड़कर उन्हें डीआरएस लेने का इशारा करवा दिया, आम तौर पर गेंदबाज कप्तान से रिक्वेस्ट करते हैं, लेकिन कुलदीप का अंदाज बिल्कुल अलग ही रहा. 

कुलदीप यादव का करतब

दरअसल मैच के 9वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने ओमान के ओपनर आमिर कलीम को अपनी स्पिन पर फंसाया. गेंद पैड्स से टकराई, कुलदीप ने आउट के लिए अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉट आउट दिया. इसके बाद उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव से रिव्यू लेने के लिए कहा. सूर्या जैसे ही कुछ पूछने ही लगे, कुलदीप ने उनका हाथ पकड़ लिया और डीआरएस का संकेत करवा दिया. हालांकि, उनकी यह जिद टीम इंडिया के लिए भारी पड़ी, क्योंकि कलीम को थर्ड अंपायर ने भी नॉट आउट करार दिया. 

सफलता भी मिली

भले ही कुलदीप का पहला रिव्यू सफल नहीं रहा, लेकिन दो गेंद बाद उन्होंने टीम को पहली सफलता दिलाई. कुलदीप ने ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह को बोल्ड किया. हालांकि, तीसरे ओवर में उन्हें कड़ी टक्कर मिली. इस ओवर में हमाद मिर्जा ने लगातार दो छक्के मारे और कुलदीप ने 15 रन लुटाए. कुलदीप ने इस मैच में 3 ओवर में 23 रन देकर केवल 1 ही विकेट लिया.  

ओमान के खिलाफ मैच टीम इंडिया की प्रयोगशाला

कमाल की बात रही कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने इस मैच में 4-5 गेंदबाज नहीं बल्कि कुल 8 बॉलर्स का इस्तेमाल किया. यहां तक कि अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने गेंदबाजी की. दरअसल 15वें ओवर में अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद सूर्या के पास विकल्प सीमित थे, तो उन्होंने यहां प्रयोग करने का फैसला किया. जैसा कि उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान किया, जब वे 8वें विकेट गिरने तक बैटिंग करने नहीं आए. 

सुपर 4 में पाकिस्ताने से होगा मुकाबला

खैर भारत ने यह मैच आसानी से जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 188 रन बनाए, जिसमें संजू सैमसन ने अर्धशतक लगाया और अभिषेक शर्मा ने 38 रनों की तेज पारी खेली. इसके जवाब में ओमान 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सका. भारत ने 21 रन से जीत दर्ज करते हुए ग्रुप ए में टॉप पर रहते हुए सुपर 4 में धमाकेदार एंट्री ली. अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला 21 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा. 

ये भी पढ़ें:-

मैंने मुल्क को बचाया वरना… पूर्व PCB चीफ ने खोली पाकिस्तान की पोल, ICC को धमकी के बाद इसलिए किया सरेंडर

ओमान के कप्तान का पाकिस्तान को करारा जवाब, भारत से मैच के बाद बोले- थैंक्यू सूर्या, BCCI से लगा दी इस बात की गुहार

भारत के खिलाफ फिफ्टी से आमिर कलीम ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ मचाई खलबली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >