IND vs SL: सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह का चमत्कार, हर गेंद पर भरपूर ड्रामे के बाद ऐसे जीता भारत

Asia Cup 2025 IND vs SL Super Over: भारत ने एशिया कप 2025 के आखिरी सुपर 4 मैच में श्रीलंका को सुपर ओवर में हराकर जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए और श्रीलंका ने स्कोर बराबर करते हुए इसे सुपर ओवर तक खींचा. इस रोमांचक मुकाबले के आखिरी ओवरों का एक-एक गेंद पर खूब ड्रामा हुआ.

Asia Cup 2025 IND vs SL Super Over: भारत ने एशिया कप के सुपर 4 के आखिरी मैच में श्रीलंका को हराकर शानदार अंत किया. भले ही यह मैच औपचारिक था, लेकिन टीम इंडिया ने जीतने के लिए सारा दम लगा दिया. मामला सुपर ओवर तक गया, लेकिन अर्शदीप की सुपर बॉलिंग से मेन इन ब्लू ने टी20 की अपनी बादशाहत साबित की. मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. लेकिन अपने प्रचंड फॉर्म चल रहे अभिषेक शर्मा के सामने सभी श्रीलंकाई गेंदबाज बौने साबित हुए. भारत ने भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 202 रन बनाए, जो इस टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर रहा. इसके जवाब में श्रीलंका ने भी 5 विकेट खोकर 202 रन बना दिए. मामला सुपर ओवर तक गया, जिसका रोमांच अलग स्तर का रहा. 

श्रीलंका की पारी: सुपर ओवर

पहली गेंद- अर्शदीप सिंह ने कुसल परेरा को डाली और पहली ही गेंद पर बड़ा झटका. अर्शदीप की फुल लेंथ डिलीवरी को परेरा ने हवा में खेला, लेकिन गेंद सीधे स्वीपर कवर पर गई और रिंकू सिंह ने शानदार कैच लपका.

दूसरी गेंद 2- अर्शदीप ने कमिंदु मेंडिस को फेंकी और इस लो फुल-टॉस पर कमिंदु ने शफल होकर स्कूप लगाने की कोशिश की. गेंद पैड से लगकर पास ही गिर गई. अर्शदीप ने तुरंत किक से रन-आउट का मौका बनाया, लेकिन वे चूक गए और श्रीलंका ने एक रन लिया.

तीसरी गेंद 3- अर्शदीप के सामने दसुन शनाका आए, फिर से सरदार सिंह ने बेहतरीन यॉर्कर फेंकी, जो ऑफ स्टंप से बाहर जा रही थी, शनाका बल्ला घुमाया लेकिन गेंद निकल गई और कोई रन नहीं मिला.

चौथी गेंद 4- अर्शदीप ने शनाका को यॉर्कर लेंथ की गेंद फेंकी, यह भी बाहर जा रही थी, जिस पर शनाका ने बल्ला लगाया. अर्शदीप ने कैच की अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया. लेकिन शनाका ने रिव्यू लिया, अल्ट्राएज पर साफ दिखा कि बल्ले से गेंद को छुआ नहीं गया. इस बीच शनाका ने रन लेने की कोशिश भी की थी और संजू ने साफ आउट दे दिया था. लेकिन गेंद डेड होने से वे रन-आउट से बच गए. रिव्यू में फैसला बदला गया और नॉट आउट दिया गया. दरअसल यहां भारतीय खिलाड़ियों को भी नियम का पता नहीं था, इसलिए इस गेंद पर काफी देर तक ड्रामा चला. लेकिन नियम तो नियम है, आखिरकार सभी मान गए.

गेंद 4 वाइड- अर्शदीप ने शनाका के खिलाफ वहीं रुख अपनाया, लेकिन वाइड चली गई

पांचवीं गेंद 5- अर्शदीप के सामने फिर से शनाका थे. अर्शदीप ने गेंद फुल और ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी जिस पर शनाका ने जोर से शॉट लगाया लेकिन गेंद बल्ले से ऊँची उठकर सीधा डीप बैकवर्ड पॉइंट पर गई और जितेश शर्मा ने कैच लपक लिया. इस तरह श्रीलंका ने सुपर ओवर में सिर्फ 2 रन बनाए और 2 विकेट गंवाए.

भारत की पारी: सुपर ओवर.

भारत को जीत के लिए 3 रन चाहिए थे.

पहली गेंद- हसरंगा के सामने थे कप्तान सूर्यकुमार यादव. हसरंगा ने ऑफ और मिडल पर गुगली फेंकी. सूर्यकुमार यादव ने पीछे हटकर शॉट खेला और गेंद कवर से आगे गिरी और आउटफील्ड में रुक गई लेकिन शुभमन गिल और SKY ने तेजी से दौड़कर तीन रन पूरे किए. भारत ने एक गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. गिल और सूर्या नाबाद लौटे और टीम इंडिया ने मुकाबला जीत लिया.

ऐसा रहा सुपर ओवर से पहले मैच का हाल

इससे पहले शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों में 61 रन की पारी खेली और टूर्नामेंट में लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा. तिलक वर्मा ने नाबाद 49 रन बनाए जबकि संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 39 रन की तेजतर्रार पारी खेली और अपनी लय हासिल की. शुभमन गिल (4) और सूर्यकुमार यादव (12) सस्ते में आउट हो गए, लेकिन अभिषेक और तिलक की साझेदारियों ने टीम को 202/5 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. 

इसके जवाब में सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका के आक्रामक शतक ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव जरूर बनाया. श्रीलंका के लिए निसांका ने शतक जड़ते हुए 107 रन की पारी खेली और उनके साथ परेरा (58 रन) की तूफानी बल्लेबाजी से मुकाबले को आखिरी गेंद तक खींचा, लेकिन 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वे जीत से दो कदम दूर रह गए. हर्षित राणा के आखिरी ओवर में श्रीलंका को 12 रन चाहिए थे और अंतिम गेंद पर 3 रन, मगर दासुन शनाका सिर्फ दो रन ही ले सके और मैच सुपर ओवर तक खिंच गया. 

इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत दर्ज की और अब फाइनल में रविवार को उसका सामना पाकिस्तान से होगा. यह इस टूर्नामेंट के 41 सालों में पहली बार होगा कि ये दो टीमें फाइनल खेलेंगी. 

ये भी पढ़ें:-

अभिषेक शर्मा ने एक झटके में तोड़ डाला कोहली और रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 31 गेंद पर जड़े 61 रन

सूर्यकुमार यादव पर ICC ने लगाया जुर्माना, अब रेफरी के फैसले को चुनौती देगा BCCI

हारिस राऊफ और फरहान पर चला ICC का हंटर, बैन से तो बच गए पाकिस्तानी लेकिन लगा तगड़ा जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >