अक्षर पटेल की गलती और गेंद बाउंड्री के पार, लेकिन अंपायर ने सिक्सर से किया इनकार, आड़े आया ये बड़ा नियम

Asia Cup 2025 IND vs SL Why Pathum Nissanka six was denied: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 का आखिरी सुपर 4 मैच अल्ट्रा रोमांचक रहा. सुपर ओवर तक खिंचे मुकाबले में भारत ने आसानी से जीत हासिल की, जिसमें अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी का कहर देखने को मिला. इसी मैच में पथुम निसांका ने एक छक्का लगाया, जिसे अंपायर ने मना कर दिया.

Asia Cup 2025 IND vs SL Why Pathum Nissanka six was denied: भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया सुपर-4 का मुकाबला एशिया कप 2025 का सबसे रोमांचक मैच साबित हुआ. हालांकि श्रीलंका पहले ही फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थी और भारत की टीम ने फाइनल में जगह पक्की कर ली थी, इसके बावजूद दोनों टीमों ने अंतिम गेंद तक कड़ा संघर्ष किया. 202 रन के स्कोर के बावजूद मैच टाई होने के बाद इसकी निर्णायक भिड़ंत सुपर ओवर में हुई, जहां भारत ने श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट में अपनी अपराजेय बढ़त बनाए रखी. इसी मैच के दौरान एक अनोखी घटना भी देखने को मिली, जब पथुम निसांका के एक छक्के को अंपायर ने मना कर दिया.

लक्ष्‍य का पीछा कर रही श्रीलंका की टीम के शतकवीर पाथुम निसंका ने 10वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती की तीसरी गेंद पर लॉन्ग-ऑन की दिशा में एक जोरदार शॉट खेला, जो सीधे बाउंड्री लाइन पर खड़े अक्षर पटेल के हाथों में गया. यह आसान कैच था, गेंद उनकी हथेलियों में लगी, लेकिन उन्होंने इसे पकड़ने में चूक कर दी और गेंद बाउंड्री के पार चली गई, जिससे आमतौर पर छक्का माना जाता. हालांकि इस शॉट के बाद श्रीलंका को रन नहीं मिला, क्योंकि गेंद डालने से पहले ही अंपायर इजातुल्लाह साफी ने डेड बॉल का संकेत दे दिया था. खिलाड़ियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और खेल चलता रहा. डेड बॉल के नियम के कारण निसांका को छक्का नहीं मिला. अगर अक्षर कैच भी पकड़ लेते, तो वह आउट भी नहीं होते. 

सही था अंपायर का निर्णय

डेड-बॉल का निर्णय नियमों के अनुसार सही था. दरअसल उस समय भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा चोट के कारण मैदान से बाहर जा रहे थे और पूरी तरह से बाउंड्री के पार नहीं गए थे. क्रिकेट नियमों के मुताबिक, जब तक कोई खिलाड़ी मैदान से पूरी तरह बाहर नहीं होता, रिप्लेसमेंट खिलाड़ी वैध रूप से मैदान में नहीं आ सकता और खेल को आगे बढ़ाया नहीं जा सकता. इस फैसले ने भारत के लिए राहत की सांस दिलाई क्योंकि अगर यह रन वैध होता तो टीम पर दबाव बढ़ सकता था.

जीत के साथ फाइनल में भारत

इस मैच में पथुम निसांका ने शानदार शतक जड़ा. उन्होंने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर हर्षित राणा का शिकार बनने से पहले 58 गेंदों में 107 रन बनाए. इसके बावजूद श्रीलंका मैच अपने नाम नहीं कर सकी. निसांका की विस्फोटक पारी के बावजूद उन्हें सुपर ओवर में नहीं उतारा गया और टीम को हार का सामना करना पड़ा. वहीं भारत ने जीत के आत्मविश्वास के साथ फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा. 

ये भी पढ़ें:-

खिलाड़ी हो तो सूर्यकुमार जैसा, दुनिथ वेल्लालागे को लगाया गले, बड़े भाई की तरह दिया भरोसा, इमोशनल वीडियो वायरल

फाइनल से पहले झटका! पांड्या, अभिषेक हुए चोटिल, क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे? कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया अपडेट

IND vs SL: अगर आखिरी गेंद पर न होते ये दो ब्लंडर, तो सुपर ओवर होता ही नहीं, दोनों टीमों से हुई ये गलती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >