भारत ने जीत के बाद हाथ नहीं मिलाया, तो पाक कोच बिलबिलाए, कहा- हम उम्मीद कर रहे थे…

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत ने एशिया कप 2025 में अपने चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी टीम से हाथ नहीं मिलाया. इस पर पाकिस्तान के कोच काफी निराश नजर आए.

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत ने रविवार को एशिया कप के ग्रुप-ए के हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया. लेकिन नतीजे से ज्यादा सुर्खियां मैदान के बाहर हुईं जब भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के बाद हैंडशेक करने से इनकार कर दिया. 128 रनों का पीछा करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव नाबाद 47 रनों की बदौलत दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15.5 ओवर में जीत दिलाई. लेकिन जीत के बाद विरोधियों से हाथ मिलाने की बजाय भारतीय खिलाड़ी सीधे ड्रेसिंग रूम लौट गए. पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा और हेड कोच माइक हेसन बाद में भारतीय ड्रेसिंग रूम के पास पहुंचे, मगर वहां से कोई खिलाड़ी हैंडशेक के लिए बाहर नहीं आया. हेसन इस अनदेखी से साफ तौर पर नाराज नजर आए.

जीत के बाद पोस्ट मैच बातचीत में संजय मांजरेकर ने सूर्यकुमार से बात की. जन्मदिन पर जीत दिलाने के सवाल पर उन्होंने कहा, “यह भारत के लिए सबसे अच्छा रिटर्न गिफ्ट है.” इसके बाद उन्होंने इस जीत को भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित करते हुए कहा, “हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं. हम अपनी एकजुटता दिखाते हैं. हम आज की जीत हमारे सशस्त्र बलों को समर्पित करते हैं जिन्होंने अद्भुत साहस दिखाया. हमें उम्मीद है वे हमें प्रेरित करते रहेंगे और हम भी उन्हें मैदान पर और जीत दिलाकर मुस्कुराने के और मौके देंगे.” उनकी इस टिप्पणी पर स्टेडियम में जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट गूंजी.

सूर्या ने दोबारा हाथ नहीं मिलाया

भारत का यह निर्णय मैच के दिन का दूसरा नो-हैंडशेक एपिसोड था. इससे पहले टॉस के समय भी सूर्यकुमार और आगा ने हाथ मिलाने से इनकार किया था. तनाव पहले से ही तब बढ़ गया था जब आयोजकों ने गलती से पाकिस्तान का गलत राष्ट्रगान बजा दिया था, जिसे तुरंत रोककर सही किया गया. पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सूर्यकुमार से हैंडशेक न करने पर सवाल पूछा गया. उन्होंने वही जवाब दिया, “जिंदगी में कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर होती हैं.”

पाक कोच का बयान

दूसरी ओर, पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने भी हैंडशेक विवाद पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “हम हैंडशेक के लिए तैयार थे, लेकिन विरोधी टीम ने ऐसा नहीं किया, जिससे निराशा हुई. हम उम्मीद कर रहे थे कि भारत हाथ मिलाएगा, लेकिन उन्होंने साथ नहीं दिया.”

मैच का हाल

भारत के स्पिनरों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. कुलदीप यादव 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट लेकर मिडिल ऑर्डर को नेस्तनाबूत कर दिया. पाकिस्तान की ओर से सिर्फ साहिबजादा फारहान (40, 44 गेंद) और शाहीन अफरीदी (नाबाद 33, 16 गेंद) ने कुछ हाथ दिखाया और टीम को 9 विकेट के नुकसान पर 127 तक पहुंचाया. जवाब में भारत ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. अभिषेक शर्मा ने 13 गेंद पर 31 रन की तूफानी शुरुआत दी, तिलक वर्मा 31 रन ने पारी को स्थिर किया और सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए जीत सुनिश्चित की.ो इस जीत के साथ भारत अब ग्रुप-ए में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान भले ही हारा हो, लेकिन यूएई और ओमान से ऊपर दूसरे नंबर पर है. 

ये भी पढ़ें:-

IND vs PAK: पहली ही गेंद पर पाकिस्तान को बड़ा झटका, भविष्य का सितारा गोल्डन डक का शिकार, VIDEO

Asia Cup 2025: हार्दिक ने IND vs PAK मैच में रचा इतिहास, सैम अयूब के करियर पर लगा धब्बा

IND W vs AUS W: स्मृति और प्रतिका की पारी पर फिरा पानी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में दी शिकस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >