भुवनेश्वर और आमिर का रिकॉर्ड इस अनजान खिलाड़ी ने किया बराबर, एशिया कप 2025 में अतीक ने किया ऐसा कारनामा

Asia Cup 2025 Ateeq Iqbal: एशिया कप 2025 के शुभारंभ मैच में सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह ओमरजई की रिकॉर्ड फिफ्टी की बदौलत अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए, जिसके जवाब में हांगकांग केवल 94 रन ही बना सका. इस मैच में हांगकांग भले ही हार गया हो, लेकिन उसके गेंदबाज अतीक इकबाल ने इस टूर्नामेंट का एक रिकॉर्ड में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद आमिर की बराबरी कर ली.

Asia Cup 2025 Ateeq Iqbal: एशिया कप 2025 का आगाज अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच मंगलवार को हुए मुकाबले से हो गया. शुभारंभ मैच में सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह ओमरजई की रिकॉर्ड फिफ्टी की बदौलत अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए, जिसके जवाब में हांगकांग केवल 94 रन ही बना सका. अफगान बॉलर्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 हांगकांग बल्लेबाजों को दहाई का आंकड़ा भी छूने नहीं दिया. 94 रन की पहली जीत से अफगानिस्तान आत्मविश्वास से भरा है. इसी मैच में हांगकांग के तेज गेंदबाज अतीक इकबाल ने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया. 

अतीक इकबाल एशिया कप के दुर्लभ रिकॉर्ड लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद आमिर और शाहनवाज़ दहानी जैसे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए. अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान ने पहले ओवर में 12 रन बनाकर तेज शुरुआत की थी, लेकिन तीसरे ओवर में आयुष शुक्ला ने रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर बढ़त दिलाई. इसके बाद अतीक इकबाल ने चौथे ओवर में इब्राहिम जादरान को आउट कर टीम की खुशी दोगुनी कर दी. खास बात यह रही कि उन्होंने यह ओवर मेडन डाला.

एशिया कप T20 में पावरप्ले में मेडन विकेट ओवर डालने वाले गेंदबाज

इसी के साथ इक़बाल एशिया कप में पावरप्ले के दौरान मेडन विकेट ओवर डालने वाले सिर्फ चौथे गेंदबाज बन गए. वह हांगकांग टीम से ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने और इस लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद आमिर और शाहनवाज दहानी के साथ शामिल हो गए.

मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान) बनाम यूएई, मीरपुर, 2016

भुवनेश्वर कुमार (भारत) बनाम यूएई, मीरपुर, 2016

शाहनवाज़ दहानी (पाकिस्तान) बनाम हांगकांग, शारजाह, 2022

अतीक इकबाल (हांगकांग) बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी, 2025

एशिया कप 2025 के आगाज: मैच का हाल कैसा रहा

अतीक इकबाल ने भले ही रिकॉर्ड गेंदबाजी की, लेकिन उमरजई की बल्लेबाजी के आगे सब फीका पड़ गया. उन्होंने अंतिम ओवरों में कहर बरपाते हुए छक्कों की भरमार कर दी. हांगकांग के खिलाफ 110/4 की मुश्किल स्थिति में उतरे ओमरजई ने 21 गेंदों पर ताबड़तोड़ 53 रन बनाए और आखिरी 5 ओवरों में टीम को 78 रन दिलाए. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्होंने महज 20 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की और मोहम्मद नबी का 2017 का 21 गेंद वाला रिकॉर्ड तोड़ दिया, साथ ही एशिया कप में सूर्यकुमार की फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. 

इस मैच में हांगकांग ने 5 कैच टपकाए, जो टी20 एशिया कप में एक टीम द्वारा सबसे ज्यादा है. वहीं 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग की ओर से बाबर हयात ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि कप्तान यासिम मुर्तजा ने 16 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 6 रन से ज्यादा नहीं बना पाया. 20 ओवर में हांगकांग 9 विकेट खोकर केवल 94 रन ही बना पाया.  अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारुकी और गुलबदन नाइब ने 2-2 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें:-

जिसकी भारत में न्यूक्लियर मिसाइल…, चार्ली डिप्लोमेसी कर रहा भारत; सूर्या-मोहसिन हैंडशेक पर फूटा मेजर का गुस्सा

गौतम गंभीर हो जाएं होशियार, शबनम आ रही है और आ गई तो वापस भेजना मुश्किल, इरफान पठान ने दी साफ चेतावनी

काव्या मारन, गांगुली और संजीव गोएनका में हुई गलाकाट लड़ाई, इस खिलाड़ी के लिए IPL की 7 गुना बोली लगाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >