Asia Cup 2023 Team: एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा, रोहित को कमान, केएल राहुल, अय्यर, तिलक की वापसी

Asia Cup 2023 Team India: बीसीसीआई ने एशिया कप को लेकर टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गयी है. जबकि हार्दिक पांड्या को टीम का उपकप्तान बनाया गया है.

बीसीसीआई ने एशिया कप को लेकर टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गयी है. जबकि हार्दिक पांड्या को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. एशिया कप के लिए भारतीय टीम में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, तो दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम में जगह नहीं दी गयी है. जबकि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी पहली बार एकदिवसीय प्रारूप के लिए टीम में जगह दी गई.

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर 17 सदस्यीय टीम में शामिल

बीसीसीआई ने केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को एशिया कप के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया है. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर सवालिया निशान लगे थे. यह दोनों खिलाड़ी क्रमश: जांघ और पीठ दर्द से उबर कर वापसी कर रहे हैं. अय्यर ने अपना आखिरी मैच मार्च में जबकि राहुल ने मई में खेला था.

तिलक वर्मा अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल, प्रसिद्ध कृष्णा भी टीम में

चोट से उबरने के बाद आयरलैंड के खिलाफ चल रही वर्तमान शृंखला में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी एशिया कप के लिए टीम में शामिल किया गया है. तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली टी20 शृंखला में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था. यह 20 वर्षीय खिलाड़ी अभी आयरलैंड दौरे पर है.

एशिया कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (राहुल के बैकअप के रूप में).

संजू सैमसन राहुल के बैकअप के तौर पर टीम में शामिल

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को केएल राहुल के बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. हाल में राहुल को मामूली चोट के कारण परेशानी हो गई थी.

मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने अय्यर और केएल राहुल को लेकर दिया अपडेट

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को एशिया कप के लिए टीम में जगह दी गयी है. हालांकि दोनों खिलाड़ी चोटिल होने के कारण से लंबे समय से टीम से बाहर थे. दोनों की फिटनेस को लेकर मुख्य चयनकर्ता और पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने अपडेट दिया. अजित अगरकर ने टीम की घोषणा करते हुए कहा, राहुल की नई परेशानी का संबंध मूल चोट से नहीं है. यह मामूली चोट है. इसलिए संजू को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में लिया गया है. हमें उम्मीद है कि राहुल फिट हो जाएंगे. अगर वह एशिया कप के शुरू में पूरी तरह फिट न भी होते हैं तो उनके दूसरे या तीसरे मैच तक फिट होने की संभावना है. श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट हैं.

30 अगस्त से होगी एशिया कप की शुरुआत

एशिया कप 2023 की शुरुआत इसी महीने 30 अगस्त से होने वाली है. पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान में खेली जाएगी. जबकि भारत का पहला मैच 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ है. जो श्रीलंका के मुथिया मुरलीधरन आंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

दो ग्रुप में टीमों को बांटा गया

एशिया कप में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और नेपाल को रखा गया है. जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम को शामिल किया गया है.

दो सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान की टीमें 2 सितंबर को आमने-सामने होंगीं. यह मुकाबला पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >