Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान के मैच का क्रेज, जानें सभी 6 टीमों का पूरा स्क्वायड

एशिया कप 2022 की शुरुआत शनिवार 27 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात में हो रही है. दुबई और शारजाह दो जगहों पर मुकाबला होगा. भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को मैच के साथ करेगा. विराट कोहली के बल्ले से रन निकलने की उम्मीद है. केएल राहुल भी वापस आ गये हैं.

भारत और पाकिस्तान के साथ उपमहाद्वीप की शीर्ष टीमें शनिवार से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए जब मैदान में उतरेंगी तो उनका लक्ष्य इस खिताब को जीतने के साथ इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को और पुख्ता करना होगा. आगामी टी-20 विश्व कप के कारण छह साल के बाद इस टूर्नामेंट को भी खेल के अपने सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में खेला जायेगा जहां कोई भी टीम किसी भी टीम मात देने का माद्दा रखती है.

हांगकांग ने किया क्वालीफाई

क्वालीफायर हांगकांग के अलावा टूर्नामेंट में भाग ले रही सात बार की चैंपियन भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें अपने दिन किसी को भी हरा सकती है. मेजबान श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में करना पड़ा. अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप की तुलना में यूएई की परिस्थितियां काफी अलग होगी लेकिन सभी टीमें अगले दो हफ्तों के दौरान आईसीसी की प्रतियोगिता के लिए अपनी टीम को अंतिम रूप देना चाहेंगे.

Also Read: Asia Cup 2022: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में नए रंग में दिखेगी टीम इंडिया, जडेजा ने शेयर किया नया अवतार
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को

भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ दबाव वाले अपने शुरुआती मैच में उस आक्रामक खेल को जारी रखना चाहेगी, जिससे टीम को नये कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में पिछले कुछ मैचों में सफलता मिली है. इस ‘हाई-प्रोफाइल’ मुकाबले में सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी, जो लंबे समय से लय में आने की कोशिश कर रहे हैं. विश्राम के बाद वापसी कर रहे विराट कोहली अलावा बल्लेबाजी के शीर्ष तीन क्रम में कप्तान रोहित शर्मा और लोकेश राहुल पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. टीम को हालांकि चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी.

अफगानिस्तान की टीम भी है मजबूत

पाकिस्तान के प्रदर्शन में भी पिछले 12 महीने से लगातार सुधार हो रहा है. टीम 10 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से चैंपियन बनने के लिए पूरा जोर लगायेगी. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीम के शीर्ष तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के चोटिल होने के कारण गेंदबाजी थोड़ी कमजोर हुई है लेकिन बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे धाकड़ बल्लेबाज अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते है. अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम उच्च रैंकिंग वाली टीमों को हराने की कोशिश करेगा. टीम ने पिछले साल टी20 विश्व कप में बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके थे.

Also Read: Asia Cup 2022: ‘सोच रहा हूं आपकी तरह एक हाथ से शॉट लगाऊं’- पंत ने शाहीन अफरीदी से कही बात, देखें विडियो
टीमें इस प्रकार हैं

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान.

स्टैंडबाय : श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर.

पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर.

बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, इबादत हुसैन, परवेज हुसैन एमोन, नुरुल हसन सोहन, तस्कीन अहमद.

श्रीलंका : दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश तीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मधुशनका, मथहीशा पथिराना, नुवानीडु फर्नांडो, दिनेश चांदीमल.

अफगानिस्तान : मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जदरान (उपकप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद मलिक, फजल हक फारूकी, हशमतुल्लाह शाहिदी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जदरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक , नूर अहमद, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), राशिद खान, समीउल्लाह शिनवारी और उस्मान गनी.

हांगकांग : निजाकत खान (कप्तान), किंचित शाह, जीशान अली, हारून अरशद, बाबर हयात, आफताब हुसैन, अतीक इकबाल, एजाज खान, एहसान खान, स्कॉट मैककिनी (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद, यासिम मुर्तजा, धनंजय राव, वाजिद शाह, आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, मोहम्मद वहीद.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >