Asaduddin Owaisi On Siraj: 'पूरा खोल दिए पाशा…' भारत की जीत पर ओवैसी ने हैदराबादी स्टाइल में सिराज को दी बधाई

Asaduddin Owaisi On Siraj: मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने ओवल टेस्ट अपने नाम कर लिया. पांचवें और आखिरी टेस्ट को भारतीय टीम ने 6 रन से जीत लिया. इंग्लैंड पर भारत की जीत के बाद सिराज की जमकर तारीफ हो रही है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी सिराज को हैदराबादी स्टाइल में बधाई दी है.

Asaduddin Owaisi On Siraj: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत और मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी पर असदुद्दीन ओवैसी फिदा हो गए. उन्होंने एक्स पर सिराज का एक वीडियो शेयर किया और हैदराबादी स्टाइल में बधाई दी. ओवैसी ने एक्स पर सिराज को टैग करते हुए उन्हें विजेता खिलाड़ी बताया और लिखा, “जैसा कि हम हैदराबादी में कहते हैं, पूरा खोल दिए पाशा!”

इंग्लैंड पर भारत की धमाकेदार जीत

इंग्लैंड को ओवल टेस्ट के आखिरी दिन जीत के लिए केवल 35 रन चाहिये थे. जबकि टीम इंडिया को जीत के लिए केवल चार विकेट चाहिए थे. कइयों को भरोसा नहीं था कि भारतीय टीम इस मुकाम से मैच जीत लेगी लेकिन मोहम्मद सिराज कुछ और सोचकर आये थे और उन्होंने वह कर दिखाया जो क्रिकेटप्रेमी बरसों तक याद रखेंगे. चार में से तीन विकेट चटकाकर सिराज ने भारत को छह रन से चमत्कारिक जीत और सीरीज में बराबरी दिलाई. इसके साथ ही पिछले कुछ अर्से की सबसे कड़ी और नाटकीय सीरीज में से एक का शानदार अंत हुआ. दूसरे छोर पर प्रसिद्ध कृष्णा (126 रन पर चार विकेट) ने भी उनका साथ बखूबी निभाया और अंतत: इंग्लैंड की टीम 374 रन के लक्ष्य से दूर रह गई और भारत ने पांच मैच की सीरीज 2-2 से बराबर कर दी.

ये भी पढ़ें: ENG vs IND: भारत ने जीता आखिरी टेस्ट, क्रिस वोक्स ने जीते दिल, सीरीज ड्रा

भारत ने पहली बार भारत से बाहर टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच जीता

ओवल टेस्ट में कई रिकॉर्ड बने हैं. जिसमें एक रिकॉर्ड बेहद खास है. भारत ने अपने घर से बाहर पहली बार टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच जीता है. इसके साथ ही भारत ने सबसे कम अंतर से मैच जीतने का भी रिकॉर्ड बना डाला है. इससे पहले भारत ने 2004 वानखेड़ में ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हराया था. जबकि 1972 में भारत ने इंग्लैंड को 28 रन से हराया था.

ये भी पढ़ें…

विराट के साथ रिलेशनशिप को लेकर तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत तकलीफ होती है…

सारा तेंदुलकर को ऑस्ट्रेलिया सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, 11,39,76,20,000 रुपये वाले अभियान का बनेंगी हिस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >