टीम इंडिया में अचानक हुई झारखंड के इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री, श्रीलंका दौरे पर मचाएगा धमाल

झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया है.

Anukul Roy: झारखंड के स्टार खिलाड़ी अनुकूल रॉय को भारत ए की टीम में शामिल किया गया है. श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए भारत की टीम में एक बदलाव हुआ है. अब इस टीम में अनुकूल रॉय को भी शामिल किया गया है. वहीं इस टीम में झारखंड के कुमार कुशाग्र को पहले ही शामिल किया गया था. भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच यह हाई-वोल्टेज ट्राई-सीरीज 9 जून से 21 जून तक दाम्बुला में खेली जाएगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 में खेल रहे अनुकूल रॉय ने शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग का प्रदर्शन किया है. पिछले कुछ महीने में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. अनुकूल को भारत ए की टीम में हर्ष दुबे की जगह शामिल किया गया है. हर्ष दुबे का चयन अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाले टेस्ट मैच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए किया गया है.

KKR की टीम में खुद किया स्थापित

पिछले एक साल में अनुकूल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. यह आईपीएल अनुकूल के लिए काफी अहम साबित हुआ. इस आईपीएल में अनुकूल ने 13 मैचों में 8 विकेट झटके हैं. कोलकाता की टीम में दो बड़े स्पिनर के रहते हुए अनुकूल ने अपनी जगह बतौर तीसरे स्पिनर के रूप में स्थापित किया. इस दौरान उन्होंने कई मौकों पर टीम को वापसी कराई है और जीत में अहम भूमिका निभाई है.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बने थे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब इस बार झारखंड ने अपने नाम किया. अनुकूल ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार अपने नाम किया था. अब श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर अनुकूल रॉय के पास सीनियर टीम में शामिल होने का मौका होगा.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को बनाया था चैंपियन

2018 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में उनका अहम रोल था. रॉय भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. चैंपियन बनाने के बाद अनुकूल को आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा था. जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम में उन्हें कई बार सिर्फ फील्डिंग के लिए ही उतारा और अनुकूल ने अपनी फील्डिंग से मैच का पासा पलट दिया था. अब अनुकूल बीते कुछ सीजन से कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं.

ट्राई सीरीज के लिए भारत-ए टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय.

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों किरण मोरे को याद आए युवा सचिन? वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >