मजाक है! एक साल से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन…, WTC फाइनल से पहले भड़का द. अफ्रीकी गेंदबाज

Anrich Nortje Comment on South African Squad for WTC 2025 Final: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल 11 जून से लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे ने कहा कि वह पिछले एक साल से चयन के लिए उपलब्ध थे, लेकिन फिर भी टीम में नहीं चुना गया. उन्होंने आखिरी बार जून 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में खेला था और तब से प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली.

Anrich Nortje Comment on South African Squad for WTC 2025 Final: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल 11 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इसके लिए दोनों टीमों ने अपने पूरे स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. इससे पहले टीम किसी तैयारी में जुटतीं, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे ने चैंपियनशिप फाइनल से पहले एक चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह पिछले एक साल से खेलने के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया है. नॉर्टजे ने आखिरी बार जून पिछले साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेला था. इसके बाद वह कई बार दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल हुए, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला. उन्हें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआती टीम में भी चुना गया था, लेकिन चोट के कारण वह बाहर हो गए और उनकी जगह कॉर्बिन बॉश को टीम में शामिल किया गया.

स्पोर्ट्सबूम से बात करते हुए नॉर्टजे ने खुलासा किया कि वह पूरे समय चयन के लिए उपलब्ध थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नहीं चुना. उन्होंने कहा, “मैं पिछले साल से, वर्ल्ड कप से पहले से दिसंबर तक खेलने के लिए उपलब्ध था, और फिर मुझे दिसंबर में ही दोबारा टीम में चुना गया. कई सीरीज में मुझे नहीं चुना गया, ज़्यादातर इसलिए ताकि दूसरों को मौका मिल सके. मेरी ओर से, मैं देश के लिए खेलने के लिए तैयार था, लेकिन उन्होंने मेरा बटन नहीं दबाया.”

टी20 वर्ल्ड कप के बाद नॉर्टजे की टीम में वापसी पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में हुई, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला. जबकि उन्होंने उस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5.74 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए थे और भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे.

पिछले साल नॉर्ट्जे ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका का केंद्रीय अनुबंध (सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट) स्वीकार करने से इनकार कर दिया था. इस पर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी निर्णय था और बोर्ड ने उनके फैसले का समर्थन किया. उन्होंने कहा, “यह मेरा अपना निर्णय था. मैं सिर्फ यह देखना चाहता था कि मेरा शरीर कैसे प्रतिक्रिया देता है. 2010 के बाद से मुझे कभी स्ट्रेस फ्रैक्चर नहीं हुआ था, बस थोड़ी सी पीठ में झनझनाहट सी थी. इसलिए मैं तब खेलना चाहता था जब मैं पूरी तरह तैयार रहूं, न कि हर सीरीज में जबरदस्ती खेलूं. इस फैसले ने मुझे मानसिक रूप से शांति दी है. अगर मुझे एक हफ्ते का ब्रेक चाहिए, या एक महीने का, तो मैं ले सकता हूं. और अभी तक यह फैसला मेरे लिए सही रहा है.”

फिलहाल एनरिक नॉर्टजे आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेल रहे हैं, जहां उन्होंने अब तक सिर्फ एक मैच खेला है. वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. उन्होंने 19 टेस्ट मैचों में 26.71 की औसत से 70 विकेट, वहीं 22 वनडे मैचों में 27.27 की औसत से 36 विकेट, जबकि 42 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19.16 की औसत से 54 विकेट लिए हैं.

रोहित शर्मा के लिए लंबे समय से दबी बात को रवि शास्त्री ने अब बोल दिया, कहा- मैं कोच रहता तो…

RCB में शामिल होते समय ‘दुखी’ और ‘गुस्से’ में क्यों थे पाटीदार? 3 साल बाद किया खुलासा

Video: दो शॉट खेले जॉनी, पहली बार 10 तो दोबारा 5 सेकेंड बने स्टेचू, लोग बोले- गलती सुधार रहे बेयरस्टो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >