शुभमन के पास होगा बहुत बड़ा मौका, कुंबले ने बताया रोहित-विराट के न होने पर गिल क्या हासिल कर सकते हैं

Anil Kumble on Shubman Gill: रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद अब भारतीय टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल के हाथ में सौंपी गई है. अनिल कुंबले ने गिल के ऊपर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके पास दिग्गजों के बाद विरासत बनाने का मौका है.

Anil Kumble on Shubman Gill: दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने सोमवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करना फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अगुआई करने से अलग है लेकिन शुभमन गिल इससे निपटने में ‘सक्षम’ हैं क्योंकि वह टेस्ट टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं. पच्चीस वर्षीय गिल अगले महीने शुरू हो रहे इंग्लैंड के पांच टेस्ट मैच के दौरे के साथ विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के रूप में ‘तीन स्तंभों’ के संन्यास लेने के बाद भारत के बदलाव के दौर की शुरुआत में कप्तानी करेंगे.

‘ऑस्ट्रेलियाई समर ऑफ क्रिकेट 2025-26’ कार्यक्रम में स्टीव वॉ, मैथ्यू हेडन और रॉबिन उथप्पा के साथ बातचीत के दौरान कुंबले ने कहा, ‘‘सभी सक्षम हैं, आपने देखा है कि वे किस तरह का क्रिकेट खेलते हैं.’’ उनसे पूछा गया कि क्या उनके पास युवा भारतीय टेस्ट टीम के लिए कोई सलाह है. भारत के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘भारत के लिए कप्तानी किसी फ्रेंचाइजी या किसी राज्य की टीम की कप्तानी से थोड़ी अलग है. इसके साथ अपनी जिम्मेदारियां और दबाव भी जुड़े होते हैं. लेकिन मुझे यकीन है कि शुभमन इससे निपट लेंगे और मुझे लगता है कि वह सक्षम हैं.’’

गिल के पास विरासत बनाने का मौका होगा

कुंबले ने कहा कि कोहली, रोहित और अश्विन के टेस्ट टीम में नहीं होने के तथ्य को स्वीकार करना मुश्किल होगा लेकिन इससे गिल को अपनी विरासत बनाने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘‘परिवर्तन होना तय है और भारतीय क्रिकेट के लंबे समय से तीन स्तंभ रहे खिलाड़ी अब उपलब्ध नहीं रहेंगे. प्रशंसक के रूप में हमारे लिए भी यह अलग होगा क्योंकि जब भारतीय क्रिकेट टीम पहले टेस्ट में मैदान पर उतरेगी तो वहां तीन नाम नहीं दिखेंगे.’’

WTC 2027 फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया

कुंबले ने आगे कहा, ‘‘यह अलग होने वाला है इसलिए मुझे यकीन है कि ड्रेसिंग रूम को समय के साथ इसकी आदत हो जाएगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह एक युवा टीम की शुरुआत है और यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का नया चक्र है जिसके बारे में मुझे यकीन है कि यह मौजूदा टीम जीतना चाहेगी और फिर फाइनल में पहुंचेगी और उम्मीद है कि एक दिन ट्रॉफी अपने पास रखेगी इसलिए मुझे यकीन है कि शुभमन इस तरह की विरासत बनाने की कोशिश करेंगे.’’

इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलेगा भारत

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम 5 टेस्ट मैच खेलेगी. इसके साथ ही भारत और इंग्लैंड दोनों का ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का साइकल शुरू हो जाएगा. 20 जून से शुरू हो रही सीरीज के लिए बीसीसीआई ने इसके लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी कमान शुभमन गिल के हाथ में है, वहीं उपकप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया है. भारतीय टीम में करुण नायर और अभिमन्यु ईश्वरन को मौका मिला है. रोहित-विराट के संन्यास के बाद भारतीय टीम बदलाव के दौर में है, ऐसे में शुभमन गिल के ऊपर काफी दबाव भी होगा, अब यह देखना होगा कि युवा गिल इससे कैसे पार पाते हैं.  

ऐसे ही नहीं जीते, रिकी पोंटिंग ने बताए PBKS की सफलता के राज, आगे इस खिलाड़ी के न होने पर जताई चिंता

MI की हार के बाद निराश हार्दिक पांड्या, खुद बताया PBKS ने कहां छीन लिया मैच

‘जब आप मुश्किल में होते हैं…’, जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने इनकी तारीफ में बांधे पुल, फाइनल के लिए भरी हुंकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >