‘जब मैं अस्पताल में थी तब…’, आकाश दीप की बहन ने बताई वो बात, जिस पर आंखें हों जाएंगी नम

Akash Deep Sister Message ahead of IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में आकाश दीप अपनी गेंदबाजी से छा गए. उन्होंने पूरे मैच में 10 विकेट लेकर इंग्लिश खेमे में खलबली मचा दी. मैच के बाद उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस अपनी बहन को डेडीकेट की. अब तीसरे मैच से पहले उनकी ज्योति ने आकशदीप की खासियतों पर बात करते हुए तीसरे टेस्ट के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं.

Akash Deep Sister Jyoti shares emotional story: भारत और इंग्लैंड के बीच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले तेज गेंदबाज आकाश दीप के परिवार के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. उनकी मां को उम्मीद है कि उनका बेटा मैच में फिर से 10 विकेट लेगा. आकाश दीप के परिवार के सदस्यों ने सोमवार को उनकी प्रशंसा की और यह भी उम्मीद जताई कि वह एक बार फिर अपना शानदार प्रदर्शन दोहराएंगे. आकाशदीप ने IND vs ENG एजबेस्टन टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 10 विकेट लिये. उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत 336 रनों की विशाल जीत के साथ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में एक-एक की बराबरी करने में सफल रहा.

घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले तेज गेंदबाज आकाश ने अपने प्रदर्शन को कैंसर से जूझ रही अपनी बहन अखंड ज्योति सिंह को समर्पित किया था. अखंड ज्योति ने कहा, ‘‘आकाश ने अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मुझे समर्पित की है. मुझे बहुत गर्व और खुशी हो रही है. उसने वाकई पूरे देश को गौरवान्वित किया है. वह सभी भाई-बहनों में सबसे छोटा है लेकिन तब भी वह मेरा ख्याल रखता है. जब मैं लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज करा रही थी और वह (आकाश दीप) यहां था, तो वह मुझे देखने के लिए रोजाना अस्पताल आता था.”

छुपकर क्रिकेट खेलते थे आकाश दीप

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जीत के बाद आकाश ने उन्हें फोन किया था. लॉर्ड्स टेस्ट मैच से पहले अपने भाई को भेजे संदेश में अखंड ज्योति सिंह ने कहा, “ऐसे ही प्रदर्शन करते रहो.” मूल रूप से बिहार के सासाराम के रहने वाले आकाश दीप की मां लडुमा देवी ने कहा कि आकाश ने बचपन से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. उन्होंने कहा कि उनके पति शिक्षक थे और वह आकाश को क्रिकेट न खेलने के लिए कहते थे लेकिन आकाश सबसे छुपाकर क्रिकेट खेलता था. अपने बेटे को शुभकामनाएं देते हुए लडुमा देवी ने कहा, “ऐसे ही 10 विकेट लेते रहो.”  

आकाश दीप के जीजा नितेश कुमार सिंह ने कहा, “आकाश दीप मेरे बहुत करीब है और वह मुझसे लगभग हर बात साझा करता था. वह पढ़ाई में होशियार था. उसका झुकाव क्रिकेट की ओर था और वह इसके प्रति समर्पित था. वह जहां भी खेलता हर जगह बहुत अच्छा प्रदर्शन करता. उसके प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन टीम इंडिया में हुआ.” सिंह ने यह भी उम्मीद जताई कि आकाशदीप लॉर्ड्स में होने वाले आगामी टेस्ट मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

बुमराह की गैरमौजूदगी में शानदार प्रदर्शन किया

आकाशदीप ने ‘जियो हॉटस्टार’ पर चेतेश्वर पुजारा से बात करते हुए अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए अपने इस यादगार प्रदर्शन को अपनी कैंसर पीड़ित बहन को समर्पित किया था. भावुक आकाश दीप ने कहा था, ‘‘जब भी मेरे हाथ में गेंद होती, तो मेरे दिमाग में उसकी (बहन अखंड ज्योति सिंह) तस्वीर आती. वह पिछले दो महीनों से कैंसर से जूझ रही है. वह मेरे प्रदर्शन से बहुत खुश होगी और इससे उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आएगी.” भारत की स्ट्राइक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज की जोड़ीदार के रूप में उतरे आकाशदीप ने पूरे मैच में कुल 10 विकेट लिए और इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया.

Jasprit Bumrah vs Joe Root में किसका पलड़ा है भारी, लॉर्ड्स में कौन किस पर पड़ेगा भारी? जानें

शुभमन गिल के ‘फेवरेट पत्रकार’ की आई टिप्पणी, कप्तान ने एजबेस्टन जीत के बाद किया था ट्रोल

टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने गिल एंड कंपनी को दी बड़ी चेतावनी, लॉर्ड्स की पिच से जुड़ा है मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >