...तो इस वजह से वैभव सूर्यवंशी का हुआ टीम इंडिया में चयन, अजीत अगरकर ने राज से उठाया पर्दा

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चुने गए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वैभव ने खुद के लिए अपना जगह टीम इंडिया में बनाया है.

Ajit Agarkar on Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है. इसके साथ ही बीसीसीआई ने एशियन गेम्स के लिए भी टीम का ऐलान किया है. इन तीनों टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है. इसके साथ ही वैभव भारतीय टीम में जगह पाने में सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.

टीम के ऐलान के बाद बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि आईपीएल 2026 में अपने दमदार प्रदर्शन से वैभव सूर्यवंशी ने खुद के लिए जगह बना ली है. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में 16 मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया.

वैभव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अगरकर ने क्या कहा?

अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने देखा है कि वैभव क्या कर सकता है. आईपीएल 2026 में प्लेऑफ तक पहुंचने के दौरान उसने कई मौकों पर राजस्थान रॉयल्स को अपने दम पर जीत दिलाई. एक युवा खिलाड़ी के लिए जिस तरह की बल्लेबाजी उसने की है, वह बेहद प्रभावशाली है. यह सिर्फ एक सीजन की बात नहीं है, उसने पिछले सीजन में भी अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई थी.”

उन्होंने आगे कहा कि आईपीएल में वैभव ने साबित किया है कि वह बड़े मंच पर दबाव को संभालने की क्षमता रखते हैं. “उसने दिखाया है कि वह कितना विस्फोटक बल्लेबाज है. हमें उससे काफी उम्मीदें हैं. सच कहूं तो उसने अपने प्रदर्शन से हमें उसे चुनने के लिए मजबूर कर दिया.”

वैभव के मुरीद हुए अगरकर

अगरकर ने युवा बल्लेबाज के स्वभाव और मानसिक मजबूती की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, “हम सभी उसकी प्रतिभा देख सकते हैं. अब उम्मीद है कि जब उसे भारत के लिए खेलने का मौका मिलेगा तो वह उसी तरह का प्रदर्शन करेगा जैसा घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में करता आया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव अलग होता है, लेकिन उसने अब तक शानदार टेम्परामेंट दिखाया है.”

सही दिशा में बढ़ाने की जिम्मेदारी बीसीसीआई की

मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में वैभव का भविष्य बेहद उज्ज्वल नजर आता है. टी20 क्रिकेट में वह जो कर रहा है, उसे देखकर हम काफी उत्साहित हैं. चयनकर्ता, बीसीसीआई और कोचिंग स्टाफ के रूप में हमारी जिम्मेदारी होगी कि हम उसे सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करें और उसकी प्रतिभा को निखारें.

यह भी पढ़ें: बेटे ने पूरा किया पिता का अधूरा सपना, टीम इंडिया में चयन पर छलके वैभव के पिता के आंसू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >