चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अब यह पाकिस्तानी लीग भी होगी फुस्स, बाबर के बाद रिजवान ने भी किया किनारा

Pakistan Cricket: चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाम प्रदर्शन के बाद पीसीबी ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए अपनी टीम में बदलाव करते हुए मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को कप्तानी के पद से हटा दिया था. अब रिजवान ने पाकिस्तान की नेशनल टी20 चैंपियनशिप से बाहर होने का फैसला किया है.

Mohammad Rizwan: बाबर आजम और नसीम शाह के बाद अब पाकिस्तान के वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भी फैसलाबाद में चल रही राष्ट्रीय टी20 चैम्पियनशिप नहीं खेलने का फैसला लिया है. हालांकि रिजवान को रविवार को पेशावर में एक क्लब क्रिकेट मैच खेलते देखा गया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. क्लब क्रिकेट मैच में खेलते हुए रिजवान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि उन्होंने खेल में नाबाद शतक बनाया. पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान मोहम्मद रिजवान रविवार को सुर्खियों में आ गए, जब उन्होंने 27 मार्च तक चलने वाले राष्ट्रीय टी-20 कप में भाग लेने के बजाय क्लब क्रिकेट खेलने का फैसला किया.

रिजवान का यह फैसला हाल ही में संपन्न आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आया है. जहां पिछली बार की चैंपियन एक भी मैच जीतने में विफल रही और ग्रुप ए में केवल एक अंक के साथ सबसे निचले स्थान पर रही. टूर्नामेंट के बाद रिजवान उमराह के लिए यात्रा पर चले गए और अपने गृहनगर लौटने पर, उन्होंने 18 टीमों के राष्ट्रीय टी20 कप में प्रतिस्पर्धा करने के बजाय क्लब क्रिकेट खेलना चुना.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार हाल ही में मक्का से उमरा करके लौटे रिजवान तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये न्यूजीलैंड जाने से पहले आराम करना चाहते हैं. रिजवान, बाबर और नसीम को न्यूजीलैंड में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये टीम में जगह नहीं मिली है. कहा जा रहा है कि बाबर भी इस समय उमरा के लिये मक्का में हैं.

रिजवान और बाबर आजम को न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए नजरअंदाज किया गया था. पाकिस्तान के लिए सीरीज की शुरुआत खराब रही और उसे पहले मैच में नौ विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस टूर्नामेंट में पीसीबी ने सलमान अली आगा को कप्तान नियुक्त किया है. लेकिन उनका कप्तानी डेब्यू भी निराशाजनक रहा. 

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान का शीर्ष क्रम ध्वस्त हो गया और टीम सिर्फ 91 रन ही बना सकी. एक रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद उनकी पारी बिखर गई. इसके बाद न्यूजीलैंड ने मामूली लक्ष्य का आसानी से पीछा करते हुए 59 गेंदें शेष रहते नौ विकेट से जीत हासिल की और पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करते हुए इस प्रारूप में अपनी सबसे खराब हार का सामना करना पड़ा.

टी-20 श्रृंखला में पाकिस्तान की चुनौतीपूर्ण शुरुआत के बीच, राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के बजाय क्लब क्रिकेट खेलने के रिजवान के फैसले ने लोगों को हैरान कर दिया है. हालांकि रिजवान न्यूजीलैंड सीरीज के दूसरे हिस्से में जब वनडे सीरीज खेली जाएगी, तब वे एकबार फिर अपनी टीम की कमान संभालेंगे. 

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली या रजत पाटीदार नहीं, आरसीबी के इस खिलाड़ी ने जड़ा सबसे लंबा छक्का, मैदान के बाहर गिरी गेंद, Video

इसे भी पढ़ें: 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, चौके-छक्के में डील कर दहलाया सारा मैदान, Video

इसे भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल से पहले गुजरात टाइटंस में हुआ बड़ा फेरबदल, इनके पास पहुंची फ्रेंचाइजी की कमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >