ये जरूरी था क्योंकि अफरीदी और रऊफ… तो इस वजह से एग्रेसिव खेले अभिषेक शर्मा, गिल के अंदाज पर बोले- मजा आ गया

Abhishek Sharma on aggression against Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने काफी आक्रामक खेल दिखाया. उन्होंने इस मुकाबले के दौरान बल्ले के साथ जुबान से भी हमला किया. लेकिन इसके पीछे पाकिस्तानी गेंदबाजों व्यक्तिगत आक्षेप जिम्मेदार रहे. मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी को लेकर राज खोला.

Abhishek Sharma on aggression against Pakistan: अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में कुछ अलग रंग में ही थे. उन्होंने दुबई में बल्ले से आतिशबाजी की. अभिषेक ने 39 गेंदों पर 74 रन की पारी खेलकर भारत को शानदार छह विकेट की जीत दिलाई और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया. उन्होंने अपने पंजाब के पूर्व साथी और बचपन के दोस्त शुभमन गिल (28 गेंदों पर 47 रन) के साथ मिलकर ठोस नींव रखी, जिसके बाद तिलक वर्मा ने शानदार कैमियो खेलकर मैच फिनिश किया. लेकिन इसी पारी के दौरान उनकी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई, इस पर उन्होंने मैच के बाद बात की. 

अभिषेक इस मैच के दौरान कई बार बहस में उलझे. पहली घटना तब हुई जब उन्होंने शाहीन अफरीदी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. इसके बाद वह पाकिस्तानी गेंदबाज पर गाली-गलौज करते दिखे, हालांकि कैमरे में यह नहीं दिखा कि अफरीदी ने उनसे पहले क्या कहा था. इसी तरह जब शुभमन गिल ने हरीस रऊफ को चौका लगाया, तो अभिषेक और रऊफ के बीच तीखी बहस हो गई. यहां तक कि अंपायरों को बीच-बचाव करना पड़ा.

हालांकि इसके लिए अभिषेक ने पाकिस्तानी टीम को ‘पर्सनल अटैक’ करके उकसाने का आरोप लगाया. मैच के बाद सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से बातचीत में अभिषेक ने कहा, “पाजी, आज मुझे लगा कि मुझे कुछ करना पड़ेगा क्योंकि जो हो रहा था वह मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. हर गेंद के बाद वे पर्सनल अटैक कर रहे थे. शुभमन और मैं आपस में बात कर रहे थे कि हम टीम को जीत दिलाएंगे और उन्हें मैदान पर जवाब देंगे.”

गिल ने जो किया, उसे देखकर तो मजा आ गया

पोस्ट-मैच सेरेमनी में जब उन्हें पुरस्कार दिया गया तो उन्होंने फिर वही बात दोहराई. अभिषेक ने कहा, “आज सब कुछ काफी सीधा था. जिस तरह से वे बिना किसी वजह हमारे ऊपर आ रहे थे, वह मुझे अच्छा नहीं लगा. इसलिए मैंने उन पर आक्रामक होकर खेला. मेरा लक्ष्य था कि टीम के लिए अच्छा करूं. मैं और गिल स्कूल के दिनों से साथ खेल रहे हैं, हमें एक-दूसरे की कंपनी पसंद है. हमने सोचा कि आज करेंगे और वही हुआ. जिस तरह गिल भी जवाब दे रहा था, उसे देखकर मुझे बहुत मजा आया. जब आप किसी को ऐसे खेलते देखते हो तो उसके पीछे टीम का सपोर्ट होता है. टीम मुझ पर भरोसा करती है और यही इरादा मैं दिखाता हूं. मैं लगातार कड़ी मेहनत कर रहा हूं और अगर दिन मेरा है तो मैं अपनी टीम को हर हाल में जीत दिलाऊंगा.”

भारत पाक मैच का हाल

मैच की बात करे, तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान की फिफ्टी की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए. 172 रन के लक्ष्य के जवाब में अभिषेक और गिल ने मिलकर 101 रनों की ओपनिंग साझेदारी भी की. इसके बाद भारत की जीत बिल्कुल सुनिश्चित थी. तिलक वर्मा 30 रन बनाकर नाबाद रहे और हार्दिक पांड्या 7 रन पर नाबाद रहे. हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव एकबार फिर पाकिस्तान के खिलाफ निराश करते हुए खाता खोले बिना लौटे, वहीं संजू सैमसन 13 रन बनाकर आउट हुए. इस जीत से भारत सुपर-4 चरण में टॉप पर काबिज हो गया. वहीं पाकिस्तान बांग्लादेश और श्रीलंका के बाद सबसे नीचे पहुंच गया है. 

ये भी पढ़ें:-

भारत के लिए एशिया कप 2025 फाइनल की खिड़की खुली, पाकिस्तान होगा बाहर! सभी टीमों के लिए ऐसा है पूरा समीकरण

‘फील्ड मार्शल’ हारिस रऊफ ने किया फाइटर जेट गिरने का इशारा, तो फैंस ने ही लगा दी लंका, ये वीडियो नहीं देखे तो क्या देखा

बल्ले से कहर के बाद ट्विटर पोस्ट से मचाया तहलका, शुभमन और अभिषेक ने 4-4 शब्दों में पाकिस्तान को लताड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >