41 की उम्र में एबी डिविलियर्स ने मचाया हाहाकार, 41 गेंद में शतक जड़कर इंग्लैंड को रौंदा, देखें वीडियो

AB de Villiers 41 Ball Century: 41 साल के एबी डिविलियर्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में दिखाया कि उनका बल्ला अभी भी उतना ही घातक है. इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ उन्होंने 51 गेंदों पर 116 रन की धमाकेदार पारी खेली. सिर्फ 41 गेंदों में शतक लगाकर डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका को 12.2 ओवर में जीत दिला दी.

AB de Villiers 41 Ball Century: 41 साल की उम्र में भी एबी डिविलियर्स के बल्ले में वही जान है, जैसी उनके प्राइम सालों में थी. दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) के आठवें मुकाबले में गुरुवार, 24 जुलाई को इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की. लीसेस्टर के ग्रेस रोड मैदान पर खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की ओर से ओपनिंग करते हुए डिविलियर्स ने 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 51 गेंदों पर 116 रनों की विस्फोटक पारी खेली. डिविलियर्स ने सिर्फ 41 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और दक्षिण अफ्रीका को महज 12.2 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की कप्तानी कर रहे डिविलियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 152 रन बनाए. फिल मस्टर्ड ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर 39 रन बनाए, जबकि समित पटेल ने 16 गेंदों पर 24 रन जोड़े, वहीं कप्तान इयान मोर्गन ने 20 रन का योगदान दिया. वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से इमरान ताहिर ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं, वेन पार्नेल ने भी 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की ओर से अकेले डिविलियर्स ही भारी पड़े. अपनी इस तूफानी पारी में डिविलियर्स ने 15 चौके और 7 छक्के लगाए. उन्होंने साथी ओपनर हाशिम अमला के साथ पहले विकेट के लिए नाबाद 153 रनों की साझेदारी की. अमला ने 25 गेंदों पर 29* रन बनाए. दोनों ने बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया. इंग्लैंड के लिए लियाम प्लंकेट सबसे महंगे साबित हुए, उन्होंने 2 ओवर में ही 35 रन लुटाए. 

भारत के खिलाफ भी चमके थे डिविलियर्स

इससे पहले 19 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि 22 जुलाई को नॉर्थैम्प्टन के काउंटी ग्राउंड पर भारत चैंपियंस के खिलाफ खेले गए मैच में भी डिविलियर्स का बल्ला खूब चला था. उन्होंने नंबर 4 पर आकर 30 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाए और टीम को 20 ओवर में 208/6 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. तीन मैचों में तीन जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने शानदार खेल दिखाया है. अब साउथ अफ्रीका का अगला (नौवां) लीग मैच शुक्रवार, 25 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला भी लीसेस्टर के ग्रेस रोड पर ही होगा.

टॉप पर पहुंची साउथ अफ्रीका

इस चैंपियनशिप में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. उनके 3 मैचों में 6 अंक हैं, जबकि 2 मैचो में 3 पॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है. वहीं भारत 2 मैचों में से एक रद्द होने और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1 मैच गंवाकर सबसे अंतिम पायदान पर है. बता दें कि टॉप 4 में रहने वाली टीम सेमीफाइनल तक पहुंचेंगी. 

टीममैचजीतहारबेनतीजापॉइंट्सनेट रन रेट
साउथ अफ्रीका33006+3.439
ऑस्ट्रेलिया21013+7.949
पाकिस्तान21013+0.250
वेस्टइंडीज31202-1.760
इंग्लैंड40311-1.431
इंडिया20111-4.855

ये भी पढ़ें:-

इंग्लैंड की ओछी हरकत, जोफ्रा आर्चर और स्टोक्स ने पंत के चोटिल पैर को ही बनाया निशाना

पंत ने दिला दी अनिल कुंबले की याद, मांजरेकर ने सुनाया 23 साल पुराना किस्सा

जडेजा के आउट होने पर मचा हंगामा, फैंस ने हैरी ब्रूक पर निकाला गुस्सा; रिप्ले में दिखा कुछ और

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >