द्रविड़ ने पंत, सैमसन से कहा, खुशी है आपने मुझे बल्लेबाजी करते नहीं देखा

नयी दिल्ली : दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच राहुल द्रविड ने रिभष पंत और संजू सैमसन की आईपीएल में आक्रामक पारियां देखने के बाद इन दोनों युवा बल्लेबाजों से कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि आप मेरी बल्लेबाजी के वीडियो नहीं देख रहे हो.” गुजरात लायंस के खिलाफ 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंत […]

नयी दिल्ली : दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच राहुल द्रविड ने रिभष पंत और संजू सैमसन की आईपीएल में आक्रामक पारियां देखने के बाद इन दोनों युवा बल्लेबाजों से कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि आप मेरी बल्लेबाजी के वीडियो नहीं देख रहे हो.” गुजरात लायंस के खिलाफ 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंत ने 97 और सैमसन ने 61 रन बनाये और 63 गेंदों पर 143 रन की साझेदारी करके दिल्ली को सात विकेट से जीत दिलायी.

आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर डाले गये इंटरव्यू में द्रविड़ ने इन दोनों से कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि आप मेरी बल्लेबाजी के बहुत अधिक वीडियो नहीं देख रहे हो विशेषकर तब जबकि आपको 20 ओवर में 208 रन बनाने हों. शाबास. आपने बेहतरीन पारियां खेली. ” द्रविड़ ने पंत के शतक के करीब होने के बावजूद निस्वार्थ रवैये की तारीफ की.

उन्होंने कहा, ‘‘रिषभ की पारी में मुझे सबसे प्रभावशाली चीज यह लगी कि वह अपने शतक को लेकर परेशान नहीं होता है. वह हमेशा टीम को जीत दिलाने के बारे में सोचता है. लेकिन मैं कड़क शिक्षक हूं और मुझे उम्मीद है कि अगली बार आप काम पूरा करके ही वापस लौटोगे और नाबाद रहोगे. ” द्रविड़ ने कहा, ‘‘इन दोनों ने बेहतरीन पारियां खेली. वे प्रशंसा के सच्चे हकदार हैं. ”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >