नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग ने कहा, बाजीगर वही हैं...

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग ने कुछ घंटे पहले ट्‌वीट कर एक बार फिर चर्चा शुरू कर दी है. सहवाग ने ट्‌वीट किया है-कुछ प्लेयर्स मैदान पर रिकॉर्ड तोड़ते हैं, कुछ मैदान से बाहर दाढ़ी तोड़ते हैं , बाजीगर वही हैं, जो दोनों में जीतते हैं. सहवाग ने यह […]

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग ने कुछ घंटे पहले ट्‌वीट कर एक बार फिर चर्चा शुरू कर दी है. सहवाग ने ट्‌वीट किया है-कुछ प्लेयर्स मैदान पर रिकॉर्ड तोड़ते हैं, कुछ मैदान से बाहर दाढ़ी तोड़ते हैं , बाजीगर वही हैं, जो दोनों में जीतते हैं.

सहवाग ने यह ट्‌वीट #BreakTheBeard से किया है. साथ ही उन्होंने एक फोटो भी ट्‌वीट किया है, जिसमें रोहित शर्मा, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्‌या, महेंद्र सिंह धौनी, रविंद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे का फोटो भी पोस्ट किया है जिसमें सभी क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं.
सबने कटवा ली दाढ़ी, कोहली की कब कटेगी? पढ़ें : कोहली की दाढ़ी का अनुष्का कनेक्शन

गौरतलब है कि पिछले दिनों विराट कोहली की दाढ़ी पर विवाद हुआ था, तब यह कहा गया था कि विराट ने अनुष्का के कहने से दाढ़ी बढ़ाई है और वे किसी भी हाल में अपनी दाढ़ी नहीं कटायेंगे, उसके बाद सहवाग का यह ट्‌वीट सामने आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >