खास होगा सचिन तेंदुलकर का 44वां जन्मदिन, जानें कैसे

नयी दिल्ली : दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के उपलब्धियों से भरे सुनहरे करियर पर एक वृत्तचित्र उनके 44वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर प्रसारित किया जाएगा. ‘लिटिल मास्टर’ नाम की यह फिल्म 23 अप्रैल को सोनी ईएसपीएन चैनल पर दिखायी जाएगी. भारत की छह साल पहले विश्व कप 2011 में ऐतिहासिक जीत को लेकर इसमें […]

नयी दिल्ली : दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के उपलब्धियों से भरे सुनहरे करियर पर एक वृत्तचित्र उनके 44वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर प्रसारित किया जाएगा. ‘लिटिल मास्टर’ नाम की यह फिल्म 23 अप्रैल को सोनी ईएसपीएन चैनल पर दिखायी जाएगी.

भारत की छह साल पहले विश्व कप 2011 में ऐतिहासिक जीत को लेकर इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से खेल और एक व्यक्ति ने कुछ सप्ताह में एक देश के उदय को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है. फिल्म के निर्देशक गौतम शर्मा ने कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट प्रेमियों और सचिन के प्रशंसकों के लिये यह रोचक कहानी होगी. मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने सचिन के साथ कुछ समय बिताया और उनसे सुना कि विश्व कप 2011 की जीत उनके लिये क्या मायने रखती है.”

उन्होंने कहा, ‘‘उनके साथियों ने भी उनके साथ की यात्रा का जिक्र किया और बताया कि विश्व कप सचिन को समर्पित करना कितना मायने रखता है. इससे यह शानदार स्टोरी बन गयी है. ”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >