भारत-बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट अब नौ से 13 फरवरी तक

हैदराबाद : भारत और बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट मैच एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है और इसका आयोजन यहां नौ से 13 फरवरी तक किया जायेगा. हैदराबाद क्रिकेट संघ के सचिव जॉन मनोज ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘हमें बीसीसीआई से सूचना मिली. यह मैच अब बुधवार आठ फरवरी के बजाय गुरुवार […]

हैदराबाद : भारत और बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट मैच एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है और इसका आयोजन यहां नौ से 13 फरवरी तक किया जायेगा. हैदराबाद क्रिकेट संघ के सचिव जॉन मनोज ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘हमें बीसीसीआई से सूचना मिली. यह मैच अब बुधवार आठ फरवरी के बजाय गुरुवार से शुरू होगा. ”

बीसीसीआई को लगता है कि पांच दिनों में दर्शकों की संख्या गुरुवार को मैच शुरू होने से ज्यादा बेहतर होगी. बांग्लादेश ने बीते समय में कई टीमों की प्रतियोगिता के लिये भारत का दौरा किया है लेकिन कभी भी घरेलू टीम के खिलाफ एक टेस्ट या द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है. बांग्लादेश इस समय न्यूजीलैंड में खेल रहा है और उनके एक फरवरी को भारत पहुंचने की उम्मीद है जिसके बाद वे टेस्ट मैच से पहले तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >