#indvsnz : पिच के बीच दौड़ लगाने के कारण जडेजा पर लगा जुर्माना

इंदौर : भारतीय हरफनमौला रविंद्र जडेजा को पिच में सुरक्षित क्षेत्र में घुसने के कारण मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा और तीन डिमेरिट अंक भी उनके नाम हो गए. यह घटना न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दौरान भारत की पहली पारी की है. जडेजा को दो बार अनौपचारिक और एक […]

इंदौर : भारतीय हरफनमौला रविंद्र जडेजा को पिच में सुरक्षित क्षेत्र में घुसने के कारण मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा और तीन डिमेरिट अंक भी उनके नाम हो गए. यह घटना न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दौरान भारत की पहली पारी की है.

जडेजा को दो बार अनौपचारिक और एक आधिकारिक चेतावनी भी दी गई थी. वह चौथी बार पिच में सुरक्षित क्षेत्र में घुसे और उसे नुकसान पहुंचाया. जडेजा ने अपना अपराध और मैच रैफरी डेविड बून द्वारा सुनाई गई सजा स्वीकार कर ली. इससे औपचारिक सुनवाई की जरुरत ही नहीं पडी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >