तस्मानिया के ब्रांड एंबेसडर बने रिकी पोंटिंग

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग को उनके गृह राज्य तस्मानिया का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है और वह राज्य में सरकार समर्थित व्यापार मिशन से जुड़ेगे जिसका काम निर्यात की अवसर तलाशने होंगे. पोंटिंग दो से 11 सितंबर तक भारत, श्रीलंका, इंडोनिशया और सिंगापुर की यात्राओं के दौरान तस्मानिया के […]

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग को उनके गृह राज्य तस्मानिया का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है और वह राज्य में सरकार समर्थित व्यापार मिशन से जुड़ेगे जिसका काम निर्यात की अवसर तलाशने होंगे. पोंटिंग दो से 11 सितंबर तक भारत, श्रीलंका, इंडोनिशया और सिंगापुर की यात्राओं के दौरान तस्मानिया के दूत के रुप में काम करेंगे. इस प्रतिनिधिमंडल में शिक्षा, उर्जा, पर्यटन क्षेत्रों से जुडे प्रतिनिधि होंगे.

तस्मानिया के प्रधानमंत्री विल होजमैन ने कहा, ‘‘पोंटिंग भारत दौरे के लिये प्रतिनिधिमंडल से जुडेंगे जहां वह उच्चस्तरीय व्यावसायिक संबधों और शिक्षा से संबंधित कार्यों को बढ़ावा देने जुड़े रहेंगे. इसके अलावा प्रांत के खाद्य और पेय पदार्थों को बढ़ावा देने में भूमिका निभाएंगे.” उन्होंने कहा कि पोंटिंग की उपस्थिति से उनके लिये भारत जैसे देश में दरवाजे खुलेंगे. होजमैन ने कहा, ‘‘रिकी पोंटिंग की हमारे दल ��ें मौजूदगी से काफी फायदा मिलेगा क्योंकि उन्होंने पहले ही वहां अच्छे संबंध स्थापित कर रखे हैं.

रिकी आईपीएल में मुंबई इंडियन्स का कोच है जिसने 2015 में चैंपियनशिप जीती थी.” पोंटिंग ने भी कहा कि वह इस व्यापार मिशन का हिस्सा बनने को लेकर खुश हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं तस्मानिया का औपचारिक तौर पर दूत बनकर और अपने अंतरराष्ट्रीय संबंधों से अपने गृह राज्य की मदद करने को लेकर अच्छा महसूस कर रहा हूं.

मुझे तस्मानियाई होने पर गर्व है और अपने प्रांत को आगे बढ़ाने में हर संभव मदद करना चाहता हूं.” अंतरराष्ट्रीय मैच रैफरी डेविड बून, तस्मानिया के आईपीएल खिलाड़ी जार्ज बैली और जेम्स फाकनर श्रीलंका जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >