बीएमडब्ल्यू कार की चाबी पीवी सिंधु को सौंपेंगे सचिन तेंदुलकर

हैदराबाद : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश को गौरवांवित करने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधू को बीएमडब्ल्यू कार सौंपेंगे.सिंधू को बीएमडब्ल्यू कार तेंदुलकर के करीबी मित्र और हैदराबाद बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष वी चामुंडेश्वरनाथ दे रहे हैं. रियो में टीम के साथ गए भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव […]

हैदराबाद : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश को गौरवांवित करने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधू को बीएमडब्ल्यू कार सौंपेंगे.सिंधू को बीएमडब्ल्यू कार तेंदुलकर के करीबी मित्र और हैदराबाद बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष वी चामुंडेश्वरनाथ दे रहे हैं.

रियो में टीम के साथ गए भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव (टूर्नामेंट) पुनैया चौधरी ने कहा, ‘‘वी चामुंडरेश्वरनाथ और उनके मित्र सिंधु को बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दे रहे हैं. सचिन तेंदुलकर यह कार सिंधू को सौंपेंगे.’ चार साल पहले तेंदुलकर ने लंदन खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली दिग्गज बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल को भी बीएमडब्ल्यू कार सौंपी थी. तेंदुलकर ने 2012 में एशिया युवा अंडर 19 चैम्पियनशिप में लडकियों के एकल वर्ग का खिताब जीतने पर भी सिंधू को मारुति स्विफ्ट कार सौंपी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >