जीत से मजबूत हुआ खिलाड़ियों का आत्मविश्वास : धौनी

हैदराबाद : कल इंडियन प्रीमियर लीग के एक अहम मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्‌स ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की. हालांकि मैच का निर्णय ‘डकवर्थ लुइस पद्धति’ से हुआ. लेकिन इस जीत से पुणे का खोया आत्मविश्वास लौटा. जीत के बाद प्रतिक्रिया देते हुए पुणे के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि […]

हैदराबाद : कल इंडियन प्रीमियर लीग के एक अहम मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्‌स ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की. हालांकि मैच का निर्णय ‘डकवर्थ लुइस पद्धति’ से हुआ. लेकिन इस जीत से पुणे का खोया आत्मविश्वास लौटा. जीत के बाद प्रतिक्रिया देते हुए पुणे के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि यह जीत हमारे लिए काफी अहम थी क्योंकि हम लगातार चार मैच हार चुके थे. इस जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास मजबूत हुआ है.

धौनी ने कहा कि हमने टॉस जीतकर गेंदबाजी इसलिए ली क्योंकि पिच से शुरुआत में हमें मदद मिल सकती थी. उन्होंने कहा कि बारिश तो हुई लेकिन उसका कोई खास फर्क नहीं पड़ा. धौनी ने उम्मीद जतायी कि आने वाले मैचों में उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी. उन्होंने अश्विन, डिंडा और मार्श की तारीफ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >