दीपा को सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

नयी दिल्ली : दीपा करमाकर की तारीफ आज क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी कर दी. दीपा करमाकर पहली भारतीय जिमनास्ट हैं, जिन्होंने रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है. दीपा की इस उपलब्धि की तारीफ स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सहित अन्य लोगों ने भी की है. तेंदुलकर ने दीपा […]

नयी दिल्ली : दीपा करमाकर की तारीफ आज क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी कर दी. दीपा करमाकर पहली भारतीय जिमनास्ट हैं, जिन्होंने रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है. दीपा की इस उपलब्धि की तारीफ स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सहित अन्य लोगों ने भी की है.

तेंदुलकर ने दीपा की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए कहा कि उनका यह कारनामा देश के युवाओं को प्रेरित करेगा. तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘दीपा करमाकर आपको क्वालीफाई करके इतिहास रचने के लिए बधाई हो. अपनी उपलब्धियों से आप युवा भारतीयों को प्रेरित करेंगी. शुभकामनायें. ” रियो डि जनेरियो में क्वालीफाइंग स्पर्धा में ओलंपिक के लिए कलात्मक जिमनास्टिक में क्वालीफाई करने के कुछ घंटे के अंदर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने भी उन्हें टारगेट ओलंपिक पोडियम (टीओपी) योजना में शामिल कर दिया.

साई ने ट्वीट किया, ‘‘दीपा करमाकर बधाई हो. ओलंपिक क्वालीफिकेशन से आप टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना में शामिल हो गये जिससे आपको 30 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता और चार विशेष ट्रेनिंग मिलेंगी. ” सोनोवाल ने भी दीपा को बधाई देते हुए कहा, ‘‘भारतीय जिमनास्टि को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए बहुत बहुत बधाई. दीपा करमाकर हमें तुम पर गर्व है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >