मुंबई : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन मैदान पर चीकू की मौजूदगी हो या नहीं वो हमेशा सुर्खीयों में बने रहते हैं. मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कोहली एक पत्रकार पर भड़क गये. दरअसल कोहली कल मुंबई में एक घड़ी के लॉन्चिंग […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मुंबई : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन मैदान पर चीकू की मौजूदगी हो या नहीं वो हमेशा सुर्खीयों में बने रहते हैं. मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कोहली एक पत्रकार पर भड़क गये. दरअसल कोहली कल मुंबई में एक घड़ी के लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उनसे बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशनशिप के बारे में एक पत्रकार ने पूछा तो कोहली उसपर भड़ गये और उसे खरी-खोटी सुना दी.
कोहली से जब पत्रकार ने अनुष्का और उनके बीच रिश्ते के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, मैं कोई काउंसलर नहीं हूं. आप किसके साथ रिलेशनशिप की बात कर रहे हैं. क्या किसी के साथ भी, मैं कोई काउंसलर नहीं हूं. कोहली से पूछा गया कि इस घड़ी को आप बॉलीवुड में किसको देना चाहेंगे. तो इस पर कोहली ने कहा, मैं इसे सबसे पहले अपने परिवार के किसी भी व्यक्ति को देना चाहुंगा. पत्रकार पर भड़कते हुए कोहली ने कहा, आप क्या पूछना चाह रहे हैं ये समझ में नहीं आ रहा है. मैं इस घड़ी को टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी को देना चाहुंगा.
ज्ञात हो कुछ दिनों से मीडिया में खबर चल रही है कि कोहली और अनुष्का के बीच ब्रेकअप हो चुकी है. हालांकि इस बारे में अनुष्का और कोहली की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आयी है. हालांकि कुछ दिनों से दोनों को एक साथ नहीं देखा गया है.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी अनुष्का शर्मा कोहली के साथ नहीं गयीं थी, जबकि कोहली कहीं भी दौरे पर जाते थे तो अनुष्का उनके साथ जरूर होती थीं. विश्वकप के दौरान भी अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया गयीं थीं. इससे पहले अनुष्का को लेकर पूछे गये किसी भी सवाल पर कोहली इतना नहीं भड़कते थे, बल्कि उस सवाल का वो जम कर जवाब भी देते थे. लेकिन अब स्थिति ये हो गयी है कि कोहली अनुष्का का नाम भी नहीं सुनना चाहते हैं.