सचिन तेंदुलकर ने प्रणव को उपहार में दिया अपना बल्ला

मुंबई : प्रणव धनवाडे को रिकॉर्ड 1009 रन बनाने के बाद जश्न मनाने का एक और मौका तब मिला, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के इस स्कूली छात्र को अपने ऑटोग्राफ वाला बल्ला उपहार में दिया. बीसीसीआइ ने सचिन के इस कदम की सराहना करते हुए ट्वीट किया : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने […]

मुंबई : प्रणव धनवाडे को रिकॉर्ड 1009 रन बनाने के बाद जश्न मनाने का एक और मौका तब मिला, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के इस स्कूली छात्र को अपने ऑटोग्राफ वाला बल्ला उपहार में दिया.

बीसीसीआइ ने सचिन के इस कदम की सराहना करते हुए ट्वीट किया : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने अपने ऑटोग्राफ वाला बल्लेबाज प्रणव धनवाडे को उनकी रिकॉर्ड तोड़ पारी के लिए उपहार में दिया. 15 वर्षीय धनवाडे के रिकॉर्ड पारी खेलने के बाद तेंडुलकर उन्हें बधाई देनेवाले सबसे पहले व्यक्तियों में शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >