आमिर को लेकर भिड़े रमीज राजा, यूसुफ को ''फर्जी मुल्ला'' कहा

कराची : दागी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को पाकिस्तान की तरफ से खेलने की अनुमति देनी चाहिए या नहीं, इस विषय को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट दो धड़ों में बंट गया है तथा पूर्व क्रिकेटरों मोहम्मद यूसुफ और रमीज राजा में टीवी कार्यक्रम के दौरान शाब्दिक जंग देखने को मिली. इन दोनों ने जियो सुपर चैनल […]

कराची : दागी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को पाकिस्तान की तरफ से खेलने की अनुमति देनी चाहिए या नहीं, इस विषय को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट दो धड़ों में बंट गया है तथा पूर्व क्रिकेटरों मोहम्मद यूसुफ और रमीज राजा में टीवी कार्यक्रम के दौरान शाब्दिक जंग देखने को मिली. इन दोनों ने जियो सुपर चैनल पर एक कार्यक्रम के दौरान एक दूसरे के खिलाफ कुछ निजी टिप्पणियां की और गलत शब्दों का उपयोग किया.

आमिर के मामले में यूसुफ ने कहा कि रमीज क्रिकेट नहीं जानते और वह सिफारिशी खिलाड़ी थे और वह केवल एक शिक्षक ही अच्छे रहते. यूसुफ यहीं पर नहीं रुके और उन्होंने इस पूर्व टेस्ट कप्तान के खिलाफ कुछ निजी टिप्पणियां भी कर दी जिससे रमीज भी अपना आपा खो बैठे.

रमीज ने दाढ़ी रखने वाले यूसुफ को फर्जी मुल्ला कहा जो झूठ बोलता है और जिसने पाकिस्तान क्रिकेट के लिये परेशानियां खड़ी कीं. यह क्लिप जल्द ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गयी. पूर्व खिलाडियों, प्रशंसकों और आलोचकों ने इन दोनों खिलाडियों द्वारा उपयोग में लायी गयी भाषा पर निराशा जतायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >