इंग्लैंड श्रृंखला के बाद वनडे से संन्यास लेंगे यूनिस खान !

कराची : पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान इंग्लैंड के खिलाफ यूएई में होने वाली श्रृंखला के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं. जानकार सूत्रों ने बताया कि यूनिस चार मैचों की श्रृंखला के दौरान या इसके बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. एक सूत्र ने पुष्टि करते […]

कराची : पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान इंग्लैंड के खिलाफ यूएई में होने वाली श्रृंखला के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं. जानकार सूत्रों ने बताया कि यूनिस चार मैचों की श्रृंखला के दौरान या इसके बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं.

एक सूत्र ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘वनडे टीम में उसके चयन को लेकर इतना अधिक विवाद हुआ और इसके अलावा टीम प्रबंधन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वे 2019 विश्व कप के लिए युवा टीम बनाना चाहते हैं जिसके बाद यूनिस संन्यास के बारे में विचार कर रहे हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >